{"_id":"5c3782c2bdec22738335d65a","slug":"121547141826-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी ऋण माफी व गौशाला के नाम पर ठगे लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केसीसी ऋण माफी व गौशाला के नाम पर ठगे लाखों रुपये
विज्ञापन
केसीसी ऋण माफी व गोशाला के नाम पर ठगे लाखों रुपये
- जिला अमरोहा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने नगर कोतवाली मेें दर्ज कराई एफआईआर
- पुलिस मामले की जांच में जुटी, जनवरी 2018 में पीड़ित गया था मुख्यमंत्री के दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अमरोहा निवासी एक व्यक्ति को आरोपी ने बुलंदशहर बुलाकर केसीसी ऋण माफ कराने व गोशाला खुलवाने के नाम पर 15 लाख रुपये दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से विभिन्न शुल्कों के नाम पर करीब 2.31 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा जिले की तहसील हसनपुर के गांव घरौट निवासी रमेश पुत्र खुशीराम ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बीते जनवरी 2018 को लखनऊ में लगे मुख्यमंत्री दरबार में अर्जी डाली थी। जिसमें पीड़ित ने अपना केसीसी का ऋण माफ किए जाने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि पीड़ित ने अर्जी में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था। पीड़ित के वहां से लौटने के कुछ दिन बाद एक नंबर से फोन आया था। आरोपी ने अपना नाम स्वराज सिंह बताया था। आरोपी का कहना था कि उसका केसीसी ऋण तो माफ नहीं हो पाएगा, लेकिन वह पीड़ित को 15 लाख रुपये गौशाला खोलने के एवज में दिला सकता है। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। इसके बाद गत वर्ष ही पीड़ित ने आरोपी को बुलंदशहर के कालाआम चौराहे के निकट 15 हजार रुपये फाइल तैयार करने के लिए ले लिए। इसके बाद आरोपी ने मार्जिन मनी के रुप में 1.80 लाख रुपये व चेक बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़प लिए। लेकिन, पीड़ित को अब तक गौशाला के नाम पर न तो रुपये मिले और न ही अब आरोपी का फोन लग रहा है। जिसके बाद पीड़ित को अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी स्वराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।