फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मियां-बीवी के बीच वो आने पर हुआ बखेड़ा

मियां-बीवी के बीच वो आने पर हुआ बखेड़ा

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मियां-बीवी के बीच वो आने पर हुआ बखेड़ा
मियां-बीवी के बीच वो आने पर हुआ बखेड़ा
विज्ञापन


मिया-बीबी के बीच तीसरे के आने पर बुधवार को बखेड़ा खड़ा हो गया। किसी से फोन पर बात करने पर पति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज महिला गुस्से में आकर आत्महत्या की धमकी देते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह महिला को समझाकर पति के साथ घर भेजा।

जंक्शन क्षेत्र निवासी एक महिला को बार-बार किसी से बात करते हुए पति ने देख लिया। कई बार डांटने के बाद भी महिला की आदत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह पति ने किसी काम के लिए बोला तो महिला ने अनसुनी कर दी और फोन पर बात करने लगी।
विज्ञापन


युवक को शक था कि महिला अपने प्रेमी से बात करती है। इससे नाराज पति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साई महिला जान से मरने की धमकी देते हुए घर से निकल गई। कुछ लोगों ने दोसपुर गांव के पास रेलवे फाटक की तरफ महिला को भागते देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घर से गई महिला को ढूंढने के लिए पति भी निकल पड़ा। तलाश करते हुए पति भी रेलवे ट्रैक की तरफ पहुंच गया। जीआरपी ने किसी तरह महिला को समझा-बुझा कर पति के साथ उसे घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed