{"_id":"5c63141bbdec22736436ae04","slug":"111549997083-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता हत्याकांड: नीली कैप और काला बैग लटकाए हुए था हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कविता हत्याकांड: नीली कैप और काला बैग लटकाए हुए था हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविता हत्याकांड: नीली कैप और काला बैग लटकाए हुए था हत्यारोपी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की अमर माया कॉलोनी में रविवार देर रात हुए कविता हत्याकांड का पुलिस 36 घंटे बाद भी खुलासा करने में विफल रही है। मृतका के 14 वर्षीय पुत्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि हत्यारोपी ने नीली कैप पहनी थी और काला बैग कमर पर लटकाया हुआ था। पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
मूल रूप से दिल्ली में रहने वाली कविता चौधरी पत्नी स्व. मुकेश चौधरी बीते शुक्रवार को ही दिल्ली से बुलंदशहर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। यहां वह अपने 14 वर्षीय छोटे पुत्र प्रियांशु के साथ अमर माया कालोनी स्थित अपने मकान में ठहरी हुई थीं। रविवार देर रात अज्ञात आरोपी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कविता ने गेट खोला और आरोपी के पानी मांगने पर प्रियांशु को अंदर रसोई से पानी लेने के लिए भेज दिया था। इसी दौरान आरोपी ने कविता के सीने पर गोली मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पुत्र से पूछताछ की थी। उसने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने नीली कैप और कमर पर काले रंग का बैग लटकाया हुआ था। अंधेरा होने के कारण वह उसका चेहरा ठीक से नहीं देख पाया था। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि जल्द ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर कविता हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।