{"_id":"5bca124fbdec22696e0e45c8","slug":"111539969615-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार
सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से 17 पेटी अवैध शराब और कार बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दादरी गेट पुलिस चौकी के पास से कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से हरियाणा मार्का की 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम ग्राम माढौटी थाना बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी मनीष पुत्र राजकुमार, आदर्श नगर हरियाणा निवासी सुमित पुत्र तेज सिंह बताया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सिकंदराबाद में अवैध शराब की सप्लाई करते थे। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, सिकंदराबाद में उनके साथी सप्लायर की तलाश की जा रही है।