फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाइक नहीं तो तलाक,तलाक,तलाक

बाइक नहीं तो तलाक,तलाक,तलाक

Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक नहीं तो तलाक,तलाक,तलाक
बाइक नहीं मिली तो दे दिया तलाक
विज्ञापन


एक ओर देशभर में तीन तलाक को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं क्षेत्र में आई एक बरात में दूल्हे ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर तलाक, तलाक, तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया।

लड़के के तलाक देने से नाराज लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। बाद में दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद बारातियों को छोड़ा गया। कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गांव निवासी एक व्यक्ति की दो लड़कियों की बीते शनिवार शादी थी।
विज्ञापन


एक की बारात स्याना के बहाना से तो दूसरी बारात सिकंदराबाद के रामपुरा से आई थी। निकाह के बाद दहेज दिखाने की रस्म की जा रही थी। दहेज में बाइक नहीं होने पर सिकंदराबाद निवासी दूल्हा और उसके परिजन नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वहीं पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। आरोप है कि समझाने के लिए आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। वहीं देर रात बाइक न मिलने से नाराज दूल्हे ने मौके पर तलाक, तलाक, तलाक कहकर निकाह के महज कुछ घंटे बाद ही रिश्ता तोड़ दिया।

तलाक देने से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके परिजनों, बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद बारातियों को छोड़ गया।


दहेज को लेकर लड़की, लड़के पक्ष के लोगों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। - कोतवाल संजय पांचाल

एक साथ तीन तलाक कहने से तलाक हो गया। - मौलाना आरिफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed