{"_id":"59247e464f1c1bfe3d535e42","slug":"10th-student-created-hatchet-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 23 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
10वीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल का छात्र अपने पिता से इस हद तक नाराज हो गया कि उसने अपने अपहरण होने का नाटक रच दिया। पिता को की गई कॉल में डबल रोल के सहारे पचास लाख की फिरौती भी मांग ली।
रकम न देने पर हत्या की धमकी दे डाली। फिरौती की कॉल आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। मंगलवार सुबह सीओ ने उसे मां का एक्सीडेंट होने की फर्जी जानकारी देकर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का 14 वर्षीय पुत्र गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार देर शाम व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल आई कि उसका पुत्र उनके (फोन करने वाले के) कब्जे में है। रिहा करने के लिए कॉलर ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
पिता द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस ने पूरी रात जंगल में नलकूपों की खाक छानी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि जांच में मोबाइल की लोकेशन गांव में ही आ रही थी।
मंगलवार सुबह उन्होंने मोबाइल पर छात्र को मां का एक्सीडेंट होने की फर्जी खबर देते हुए झांसे में ले लिया, जिसके बाद वह पांच मिनट में एक खंडहर से निकलकर अपने घर आ गया। छात्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की पिटाई कर दी थी।
जिसके बाद पिता ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होने पर पिता को सबक सिखाने के लिए उसने अपने अपहरण का नाटक रच दिया। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि नाबालिग होने के कारण उसे चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।
घर से खाने-पीने का सामान ले गया साथः कॉल करने से पहले छात्र पूरी तैयारी के साथ खंडहर में छिपकर बैठा था। इसके लिए वह अपने साथ कोल्डड्रिंक्स की बोतलें, नमकीन बिस्किट आदि सामान लेकर गया था।