फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाहर वाली के फेर में घर वाली को जिन्दा जलाने की कोशिश

बाहर वाली के फेर में घर वाली को जिन्दा जलाने की कोशिश

Sun, 14 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाहर वाली के फेर में घर वाली को जिन्दा जलाने की कोशिश
बाहर वाली के चक्कर में घर वाली को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बाहर वाली के फेर में पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
जनपद आगरा निवासी विवाहिता ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि उसके पति का गांव में ही एक महिला से अवैध संबंध है। इसका विरोध करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देता है। बताया कि रविवार की सुबह वह शराब पीकर घर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर तेल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने घर से भागकर अपनी जान बचाई। बताया कि घटना के बारे में उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed