{"_id":"3878d19bb407bc2cf1fdb8b4ce000520","slug":"1-50-lakh-jewelery-looted-from-sarraf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सर्राफ से 1.50 लाख के गहने लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर सर्राफ से 1.50 लाख के गहने लूटे
अमर उजाला, डिबाई
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णवास मार्ग पर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे सर्राफ से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर नगदी-गहने लिए। फिर गड्ढे में धक्का देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
गोसमी गांव निवासी खड़ग सिंह पुत्र रग्गु सिंह की बड़े बाजार में स्थित भंडारी मार्केट में नितिन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। खड़ग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद कर शाम 8.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक कर्णवास मार्ग पर पीर बाबा की मजार के पास पहुंची। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
फिर तमंचे के बल पर मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने सर्राफ से सोने की चेन, मोबाइल, अंगूठी तथा बैग में रखे दुकान के गहने, चार हजार की नगदी, दुकान व तिजोरी की चाबी आदि लूट लिए।
विज्ञापन
फिर धक्का देकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरा दिया और भाग गए। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यापारी के साथ हुई वारदात की शिकायत मिली है। पुलिस ने कबिंग कर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया है लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए।