फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crime

लूट, गोकशी, मिलावटी शराब के 27 अपराधियों पर लगा गैंगस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime
लूट, गोकशी, मिलावटी शराब के 27 अपराधियों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद पुलिस ने गैंग बनाकर अपराध करने वाले 27 आरोपियों पर देर रात गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। अनूपशहर पुलिस ने दस, बुलंदशहर नगर पुलिस ने पांच, खुर्जा नगर, नरसेना और औरंगाबाद पुलिस ने चार-चार अपराधियों पर गैंगस्टर लगाई है। इनमें से कुछ आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि कुछ फरार हैं। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
अनूपशहर थाना पुलिस ने क्षेत्र में मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा है। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी रोहताश निवासी गांव सुनाना अनूपशहर, कैलाश निवासी गांव बगसरा अनूपशहर कल्याण निवासी गांव माऊ थाना अनूपशहर को गिरफ्तार कर गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। जबकि, फरार चले रहे गैंग के अन्य आरोपी खेम सिंह निवासी गांव तलवार, कल्लू निवासी गांव भोपतपुर, विमल राघव, ब्रह्मपाल निवासीगण गांव अनीबांस, वीरपाल यादव निवासी डबुवा कालोनी फरीदाबाद हरियाणा, सोमवीर उर्फ पप्पू निवासी गांव बगराऊ थाना स्याना और दीपक निवासी गांव गंगेरवा थाना कोतवाली देहात को भी गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। हालांकि, इन सात आरोपियों को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने लूट व अन्य मामलों में गैंग बनाकर वारदात करने वाले पांच अपराधियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। नगर पुलिस ने आरोपी साजिद, सलीम निवासीगण कैंची वाली गली अड्डे के पास थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ हाल निवासी किराए का मकान मोहल्ला फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर, सुनील उर्फ नेता निवासी गांव काठीखेड़ा थाना हापुड़ देहात हाल पता किराए का मकान कस्बा छपरौला थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर, सलमान निवासी बहादुरगढ़ थाना जनपद हापुड़ और दीपक निवासी गांव बिसलौली थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। सभी आरोपी पूर्व से ही जिला कारागार में लूट के मामले में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी किए निरुद्ध
औरंगाबाद पुलिस ने गैंग बनाकर वाहन चोरी करने वाले आरोपी सोमपाल निवासी गांव बुकलाना थाना नरसेना, रोहित निवासी गांव लोंग सराय थाना स्याना को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। ये दोनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। जबकि, इनके साथी जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी सुभाष निवासी गांव शेखपुर गढय़ा थाना खानपुर और किशन निवासी गांव भिंडौरिया थाना औरंगाबाद को भी गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
नरसेना पुलिस ने गोकशों को पर लगाई गैंगस्टर
नरसेना थाना पुलिस ने शनिवार को चार गोकशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। थाना पुलिस ने जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी मौसी उर्फ मोहसीन, मुशर्रफ, जीशान और मुदस्सिर निवासीगण गांव जलालपुर थाना नरसेना पर गैंगस्टर लगाई है। पूर्व में चारों आरोपियों को पुलिस ने गौकशी के मामले में जेल भेजा था, लेकिन वर्तमान में चारों आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

खुर्जा पुलिस ने भी लुटेरों पर की कार्रवाई
खुर्जा नगर पुलिस ने चार लुटेरों पर गैंगस्टर लगाई है। आरोपी इंद्रपाल निवासी गांव नंगला भीमसैन थाना साहवर जनपद कासगंज, सूरजपाल निवासी गांव नगला सीर थाना दादों जनपद अलीगढ़, विकास निवासी नगला हसीं थाना दादों अलीगढ़, राजेश निवासी गांव हरसेना थाना डोलना जनपद कासगंज पर गैंगस्टर लगाई है। वर्तमान में चारों आरोपी जिला कारागार में बंद हैं।
कुल 27 आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed