फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   craze for selfie

सेल्फी के क्रेज में जान जोखिम में डाल रहे युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
craze for selfie
सेल्फी के क्रेज में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा
विज्ञापन

सिकंदराबाद । कुछ अलग तरह की सेल्फी लेने के क्रेज में युवा अपनी जान जोखिम में भी डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली में प्रकाश में आया जहां कुछ अलग तरह की सेल्फी लेने के लिए युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए।

कुछ अलग तरह की सेल्फी लेने का क्रेज युवाओं में पागलपन की हद तक पहुंचता जा रहा है। अलग तरह की सेल्फी लेने के प्रयास में देश भर में हुई कुछ दुर्घटना में कई युवा अपनी जान गवां चुके हैं। मगर उसके बाद भी युवा पीढ़ी सुधरने को तैयार नहीं है। अपने शौक को पूरा करने के लिए ना तो उन्हें अपनी जान की परवाह है और ना ही अपने माता-पिता परिवार का कोई ख्याल है। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली में दो युवा सेल्फी लेने के लिए गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने उन्हें पानी की टंकी पर चढ़े हुए देखा तो उन्होंने बड़ी मुश्किल ने दोनों को नीचे उतारा। जानकारी होने पर सेल्फी ले रहे युवाओं के माता-पिता परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटों के टंकी से सुरक्षित उतरने पर मां-बाप से राहत की सांस ली। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि मामले की जानकारी कर जांच की जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed