फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cowshed

लापरवाही : गोशाला में मृत गायों को कुत्तों ने नोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
cowshed
दानपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुर्द की गोशाला में बिना चारा खाली पड़ी खोर को दिखाता ग्रामीण? - फोटो : BULANDSHAHR
लापरवाही : गोशाला में मृत गायों को कुत्तों ने नोचा
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। ब्लॉक दानपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुर्द की राजकीय गोशाला में गोवंश राम भरोसे हैं। यहां पर दो गायों की बीमारी के चलते मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। मृत गायों को कुत्तों ने नोच डाला। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला पहुंचकर प्रदर्शन किया। एक करोड़ से अधिक की लागत से बनी इस गोशाला में गायों के लिए न चारा और न ही अन्य जरूरी सुविधाएं हैं।
गांव मोहम्मदपुर खुर्द स्थित राजकीय गोशाला में इस समय 258 गोवंश बताए जा रहे हैं। पिछले कई दिन से कुछ गायें बीमार थीं, जिसके चलते दो की मौत हो गई। मृत गायों को कुत्तों ने नोच डाला, जबकि दो अन्य गायें गंभीर हैं। इसका पता चलते ही ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता गोशाला पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरीश बजरंगी और संजय बजरंगी ने बताया कि जिस समय ग्रामीणों के साथ गोशाला में पहुंचे उस समय लापरवाही के चलते मृत गायों को कुत्तों ने नोच दिया था। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। ग्राम सचिव हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन चारा खरीदने के बाद खिलाने की व्यवस्था है। गोशाला के संचालन की जिम्मेदारी चार कर्मचारियाें पर है। उधर, पशु चिकित्सक सतेंद्र कुमार ने बताया कि चार बीमार गायों में से दो गायों की मौत हो गई है, दो का उपचार किया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गोशाला में व्यवस्थाओं की मांग की है।
विज्ञापन

समय पर नहीं मिलता चारा
एक करोड़ से गोशाला तो बना दी, लेकिन सुविधाएं और चारे आदि की व्यवस्था की किसी ने अभी तक जरूरत नहीं समझी है। समय पर चारा और उपचार नहीं मिलने से गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीश बजरंगी।
नहीं है गोशाला में चहारदीवारी
गोशाला में चहारदीवारी नहीं हैं और कटीले तारों की बाड़ बना रखी है। गोवंश के लिए चारे आदि के लिए किसी भी जिम्मेदार को चिंता नहीं है।
- जगदीश सिंह।
बीमार गोवंश का हो इलाज
गोशाला में गोवंश के लिए चारे आदि की व्यवस्था करवाई जाए। साथ ही बजट भी जारी किया जाए, ताकि समय पर चारा आदि मिल सके। चिकित्सकों को चाहिए कि वह लगातार बीमार गोवंश का इलाज करें।
- नरोत्तम मीणा।
गोशाला में अभी भी कई गोवंश बीमार
यह जिम्मेदारों की ही लापरवाही का सबूत है कि मृत गोवंश को कुत्तों ने नोच डाला। अभी भी कई गोवंश बीमार हैं और उनको इलाज मिलना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि गोशाला का लगातार निरीक्षण करें।
- अवधेश कुमार।
बोले अधिकारी
इस पूरे मामले से एसडीएम और सीवीओ को अवगत करवा दिया है। उन्हें गोशाला की अव्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दे दी है।
- नवीन कुमार, तहसीलदार।
इस प्रकरण की जानकारी मिली है। ग्राम सचिव को बुलाया गया है, चारा दो दिन तक का रहने की व्यवस्था करवाई जाएगी। बीडीओ से बजट बनाकर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। - मोनिका सिंह, एसडीएम।

गोशाला में बीमार दो गोवंश की रात्रि के समय मौत हो गई। मृत गोवंश को दफना दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और गोवंश के लिए सभी तरह की सुविधाएं हैं।
- डॉ. अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed