फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   covid vaccination

आज से किशोरों को लगेगा टीका, 20 हजार डोज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination
आज से किशोरों को लगेगा टीका, 20 हजार डोज मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 81 केंद्रों पर किशोरों को आज टीका लगेगा। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वैक्सीन को लेकर किशोरों में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि स्कूल या कॉलेज जाने को लेकर जो डर था, वह टीका लगने के बाद दूर हो जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए 20 हजार डोज मिले हैं। जिले में कुल कोवॉक्सिन की 67 हजार डोज उपलब्ध हैं। वैक्सीन के आधार पर विभाग ने 64 हजार किशोरों और युवाओं को टीका लगाने की योजना बनाई है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है।
जिले में अभी तक 18 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा था। जो कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों तरह की वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन जनवरी से 15 से 18 उम्र के किशोर/युवाओं को कोवॉक्सिन का टीका लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए जिले में सभी 81 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया है। जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर देवराज कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर रविवार को कोवॉक्सिन की खेप भेज दी गई।
विज्ञापन

15 से 20 मिनट का दिया जाएगा रेस्ट
जिले में 15 से 18 उम्र के किशोर/युवाओं का टीका लगाने को 2,45,417 का लक्ष्य रखा गया है। आधार कार्ड न होने पर स्कूल का कार्ड प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। वहीं, टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे किशोर/युवाओं को टीका लगवाने के बाद 15 से 20 चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा। जिससे कोई परेशानी होने पर तुरंत उपचार किया जा सके। हालांकि अभी तक टीका लगने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बजे से होगा टीकाकरण
डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से टीका लगना शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के टीकाकरण में जुटी टीम सरकारी स्कूल में जाकर किशोर/युवाओं को टीका लगाएगी। बताया कि जो किशोर/युवा पंजीकरण कर स्लॉट बुक कर चुके हैं, उनको प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बिना पंजीकरण के आने वाले किशोर/युवाओं को भी टीका लगाया जाएगा।
64,000 के करीब टीकाकरण होने का अनुमान
जिले में 15 से 18 उप्र के किशोर/युवाओं को टीका लगाने का कोई लक्ष्य तो नहीं मिला है लेकिन स्वास्थ्य अफसरों ने वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिले की समस्त 15 टीमों को चार-चार हजार किशोर/युवाओं को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं।
बोले किशोर/युवा
15 से 18 उम्र के किशोर/युवाओं को काफी समय से टीका लगवाने का इंतजार था। अब समय आ गया है। टीका लगने से सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। साथ ही संक्रमण होने का डर कम होगा। - तानिया शर्मा
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। दूसरी लहर में खासकर युवा वर्ग भी संक्रमित हुआ। केंद्र सरकार ने 15 से 18 उम्र के किशोर-युवाओं को टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। - तनिशा शर्मा

15 से 18 आयु के किशोर/युवाओं को सोमवार को सभी 81 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में कोवाक्सिन की 67 हजार डोज उपलब्ध है और सभी केंद्रों पर पहुंचा दी गई है। टीकाकरण केंद्रों के साथ-साथ सरकारी स्कूल में भी टीम को भेजकर टीका लगवा जाएगा। वहीं, 18 से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का कार्य भी जारी रहेगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed