फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   covid hospital

जहांगीराबाद में भी बना कोविड एल-1 अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
covid hospital
जहांगीराबाद में भी बना कोविड एल-1 अस्पताल
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर के अहार मार्ग स्थित सीएचसी में एल-1 श्रेणी के अस्पताल का शुक्रवार की शाम विधायक संजय शर्मा ने वर्चुअल एप के माध्यम से लोकार्पण किया। बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देहात क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया है, जिस कारण प्रतिदिन दर्जनों कोरोना संक्त्रस्मित मरीज देहात क्षेत्रों से भी सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के लक्षणयुक्त संक्रमित मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने जहांगीराबाद सीएचसी में ऑक्सीजनयुक्त 14 बेड का एल-1 श्रेणी का अस्पताल खुलवा दिया, जिसका लोकार्पण शुक्रवार की शाम को विधायक ने वर्चुअल एप के माध्यम से किया। सीएचसी में कार्यरत डॉ. हनीश चावला ने फीता काटकर एल-1 हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस वर्चुअल एप के माध्यम से हुई मीटिंग में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, पालिकाध्यक्ष डॉ. सूरजभान माहुर, भाजपा नगर अध्यक्ष रामपाल लोधी, सीएचसी प्रभारी आशीष मुद्गल आदि मौजूद रहे। सीएमओ भवतोष शंखधर ने कहा कि अब तक मरीजों को बुलंदशहर कोविड अस्पतालों में लाना पड़ता था। कभी-कभी मरीज के ऑक्सीजन लेवल में कमी आने के कारण उसकी जान का खतरा बना रहता था। लेकिन अब जहांगीराबाद क्षेत्र के लोगों को इस एल-1 अस्पताल लोगों को सहूलियत मिलेगी। विधायक ने सीएमओ से अनूपशहर व लखावटी सीएचसी में भी एल-1 हॉस्पिटल शुरू कराए जाने को लेकर वार्ता की। सीएमओ ने अगले 48 घंटे में दोनों स्थानों पर एल-1 अस्पताल शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed