फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   covid

अब खांसी-बुखार के मरीजों की होगी कोविड जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
covid
अब खांसी-बुखार के मरीजों की होगी कोविड जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली व अन्य राज्यों से भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी चिकित्सालय में आने वाले खांसी, बुखार के मरीजों की कोविड जांच कराने का निर्णय लिया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार और खांसी के औसतन दो सौ मरीज आ रहे हैं।
कोरोना से पीड़ित मरीजों में नजला, खांसी, बुखार प्रमुख लक्षण होते हैं। इन दिनों सामान्य मरीजों में इस तरह के लक्षण मिल रहे हैं। नए स्वरूप के खतरे को लेकर सरकारी अस्पतालों में इस तरह के लक्षण वाले मरीजों की कोविड जांच को लेकर योजना बनाई गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अपील कर रहा है कि बुखार, खांसी, जुकाम होने पर मरीज खुद ही अस्पताल जाकर कोविड की जांच करा लें, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

रोजाना दो हजार जांच कराने का लक्ष्य
कोरोना महामारी के नए खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में फोकस जांच शुरू करा दी है। प्रतिदिन दो हजार जांच का लक्ष्य रखा गया है, इसमें एक हजार से अधिक लोगों के आरटीपीसीआर जांच को सैंपलिंग हो रही है। तो एक हजार के करीब लोगों की एंटीजन किट से जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि जिले में एक-दो केस ही सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण
- सूखी खांसी
- बुखार, सिरदर्द
- थकान महसूस होना
- पूरे शरीर में दर्द होना
- बोलने में परेशानी
- सांस फूलना, दस्त लगना
- गले में खराश होना
इन नियमों का करें पालन
- घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें
- भीड़ वाले स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें
- बुखार-खांसी-जुकाम होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं
- घर या ऑफिस की खिड़कियां खोलकर रखें
- समय-समय पर हाथ धोते रहें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें
पूर्व में खांसी, बुखार के मरीजों की कोविड जांच कराई गई। काफी संख्या में रोगी सामने आए हैं। अब दोबारा से ऐसे रोगियों की कोविड जांच कराने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही मास्क को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी को कोई लक्षण दिखाई देता है तो वह जांच जरूर कराए। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed