फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cousin shoot sister

ममेरे भाई ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
cousin shoot sister
ममेरे भाई ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

खानपुर। बुलंदशहर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से बाइक से ममेरे भाई के साथ नररसेना के गांव गेसूपुर लौट रही विवाहिता को रास्ते में भाई ने गोली मार दी। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नरसेना क्षेत्र के गांव गेसुपुर निवासी महिला पूनम उर्फ ब्रजेश सोमवार को बुलंदशहर क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में ममेरे भाई राहुल निवासी जहांगीराबाद के साथ गई थी। बताया गया कि दोनों दोपहर के समय बाइक से गांव गेसूपुर जा रहे थे। रास्ते में खानपुर थाना क्षेत्र के ख़िदरपुर के पास दोनों ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए रुक गए। इसी दौरान राहुल ने उसे कमर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ने लगे। लोगों को आते देख आरोपी युवक बाइक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों से भी पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया गया कि गोली चलने से पूर्व दोनों आपस में कुछ बातें कर रहे थे। देखते ही देखते आरोपी युवक गुस्से में आ गया और गोली मार दी। गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed