फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Counting is expected to last 29 steps, the result of the first Dibai seat

29 चरणों तक चलेगी मतगणना, सबसे पहले डिबाई सीट का नतीजा

Fri, 03 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Counting is expected to last 29 steps, the result of the first Dibai seat
चुनाव के स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्षों पर रहेगा कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को 29 चरणों तक चलेगी। पहला नतीजा 24वे चरण में  डिबाई सीट का आएगा। सबसे आखिरी में सिकंदराबाद सीट पर फैसला सामने आएगा। विधानसभा चुनाव में 11 फरवरी को सातों विधानसभा सीटों के लिए 2561 मतदाता बूथों पर मतदान हुआ था।
विज्ञापन


इसकी मतगणना 11 मार्च को होगी। मतगणना को विधानसभा वार चरणों में बांट दिया गया है। विधानसभा सीट के प्रत्येक चरण में 14 बूथों पर डाले गए वोटों की गिनती होगी। ईवीएम से रिजल्ट तो 5-7 मिनट में आ जाएगा लेकिन रिपोर्ट को कंपाइल करने में करीब 30 मिनट खर्च होगा। कुल मिलाकर एक चरण 30 मिनट में पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे मतगणना का आगाज होगा। ऐसे में दोपहर बाद एक बजे तक सभी विधानसभा सीटों पर रूझान हार जीत तय कर देगा। सबसे अधिक सिकंदराबाद सीट की गिनती 29 चरणों तक चलेगी। बुलंदशहर की 27, स्याना की 26, अनूपशहर की 27, डिबाई की 24, शिकारपुर की 25 और खुर्जा की मतगणना 28 चरणों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासबात यह है कि हर चरण में सहायक काउंटिंग अफसर स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाएंगे और मतगणना समाप्त होने के बाद सुरक्षित रखवाएंगे।

धारा-144 लागू
बुलंदशहर (ब्यूरो)। मतगणना और बोर्ड परीक्षा को लेकर एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने धारा-144 लागू कर दी है। इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर ईंट पत्थर रखना जुर्म होगा।

अफवाह फैलाने पर कार्रवाई होगी। पांच से अधिक लोग एक साथ खड़ा नहीं हो पाएंगे। मतगणना के बाद जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल से 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशी का शिविर नहीं लगाएगा।


विधानसभा सीटों की मतगणना चरणों में बांट दी गई है। हर एक चरण में हर एक विधानसभा सीट के 14-14 बूथों की मतगणना की जाएगी। मतगणना को लेकर पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। -आंजनेय कुमार सिंह,  डीएम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed