फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

जिले में पांच से 11 वर्ष तक के पांच लाख बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिले में पांच से 11 वर्ष तक के पांच लाख बच्चों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब पांच से 11 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस उम्र के जिले में करीब पांच लाख बच्चे शामिल होंगे। जिन्हें कार्बेवैक्स का टीका लगाया जाएगा। वहीं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि शासन से गाइडलाइन, बच्चों की संख्या और वैक्सीन मिलने का विभागीय अफसरों को इंतजार है।
देश में कोरोना संक्रमण के दोबारा मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार की ओर से अब पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आंकड़े जुटाने में जुट गया है। हालांकि इस आयु के जिले में करीब पांच लाख बच्चे होने का अनुमान है। इन्हें कार्बेवैक्स का टीका लगाया जाएगा। वहीं, अभी तक 12 से 14 आयु और 15 से 17 आयु वर्ग वालों को टीका लगाया जा रहा है। जिनकी शुरूआत इसी साल शुरू हुई। 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को तीन जनवरी से टीका लगना शुरू हुआ, इसके बाद 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पिछले माह 16 मार्च से टीका लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन

कोरोना के हर खतरे से निपटने की कोशिश
कोरोना की तीसरी लहर खत्म हो चुकी है। इसका सबसे अधिक खतरा बच्चों पर होने का अंदेशा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसके आने से पूर्व बच्चों को टीका लगाने की योजना चल रही है। साथ ही इसको लेकर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिन का अंतराल जरूरी
- कार्बेवैक्स वैक्सीन की दो खुराक मांसपेशियों में लगाई जाती है।
- दोनों खुराक के बीच 28 दिन का अंतराल होना चाहिए।
- वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस का तापमान होना चाहिए।
54 हजार से अधिक बच्चों को लग चुका है टीका
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके लिए जिले में एक लाख 48 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। टीकाकरण शुरू हुए एक माह से अधिक समय व्यतीत हो चुका है लेकिन जिले में अभी तक इस उम्र के 54287 बच्चों को पहला टीका और 2644 बच्चों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।

अभी शासन से पांच से 11 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने संबंधी दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से गाइड लाइन मिलने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि बच्चों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिले में फिलहाल 12 से अधिक आयु वर्ग को टीका लगाया जा रहा है। जो लोग टीका लगवाने से वंचित चल रहे हैं, वह शीघ्र टीका लगवा लें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed