{"_id":"61c4a6dbb59c9c21f70f0bfc","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd2315699195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : सात लाख से अधिक लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : सात लाख से अधिक लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही : सात लाख से अधिक लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका
बुलंदशहर। तमाम जागरूकता अभियान और कोशिशों के बाद भी जिले में अब तक करीब सात लाख से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए दूसरा टीका नहीं लगवाया है। अब तक 20,73,086 लोगों को पहला और 11,83,844 लोगों को दूसरा टीका लगा है।
कोरोना से बचाव के लिए दूसरी लहर से पूर्व 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर आम नागरिकों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। इस दौरान शुरुआत में टीका लगवाने के प्रति लोगों में उत्साह रहा जो अब धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। हालांकि जिले में शासन स्तर से 25,80,693 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला। लेकिन इसके सापेक्ष अब तक 20,73,086 लोगों को पहला टीका तो 11,83,844 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है।
कोवॉक्सिन में 28 और कोविशील्ड में 84वें दिन लगता है दूसरा टीका
कोवॉक्सिन का पहला टीका लगने के बाद 28वें से 40वें दिन के बीच दूसरा टीका लगवाना होता है। वहीं, कोविशील्ड का पहला टीका लगने के बाद 84वें से 120वें दिन के बीच दूसरा टीका लगवाना होता है। स्वास्थ्य अफसरों के आंकड़ों के अनुसार 3,12,253 लोगों ने तिथि निकलने के बाद टीका नहीं लगवाया।
विज्ञापन
दोनों टीका लगा होने पर ओमिक्रॉन का प्रभाव कम रहने का दावा
कई देशों में ओमिक्रॉन का कहर बढ़ने पर टीके को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन काफी लोगों को प्रभावित करेगा। अगर किसी व्यक्ति को दोनों टीके लगे हुए हैं तो इसका प्रभाव कम रहेगा।
टीकाकरण से वंचित लोगों की खोज के लिए दस्तक अभियान शुरू
डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के उद्देश्य से हर घर दस्तक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची के आधार पर सर्वे करेंगी। इस दौरान 18 से अधिक उम्र वाले लोगों के टीका लगा होने के संबंध में जानकारी ली जाएगी। टीका न लगा होने पर संबंधित को टीका लगवा दिया जाएगा। नगर की मलिन बस्ती और यमुनापुरम में बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ता अभियान में जुटी रहीं। यह अभियान बुलंदशहर नगर में चलाया जा रहा है।
एक नजर टीकाकरण पर
कुल लक्ष्य - 25,80,693
पहला टीका - 20,73,086
दूसरा टीका - 11,83,844
पुरुष वर्ग को - 16,75,834
महिला वर्ग को - 15,80,310
अन्य - 786
कोविशील्ड - 30,12,372
कोवॉक्सिन - 2,44,558
इन आयु वर्ग को लगा टीका
18 से 44 उम्र को - 19,70,153
45 से 60 उम्र को - 8,81,572
60 से अधिक उम्र को - 4,05,205
जिले में अब तक कुल 80.15 फीसदी को पहला और 45.55 फीसदी को दूसरा टीका लग चुका है। पहला टीका लगाने में जनपद प्रदेश में 49वें और दूसरा टीका लगवाने में 31वें नंबर पर है। जो लोग दूसरा टीका नहीं लगवा सके हैं वो जल्द लगवा लें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ