फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

महाअभियान में 48,492 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिला महिला अस्पताल में टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
महाअभियान में 48,492 को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना से बचाव के लिए पांचवें महाअभियान में 48,492 लोगों को टीका लगा। कुछ स्थानों पर भीड़ रही तो कुछ केंद्रों पर नेटवर्क की दिक्कत से कार्य धीमा रहा। 327 टीमों को वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गई थी।
महाअभियान के तहत जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत नगर के 19 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी चिकित्सालयों पर टीका लगाया गया। अधिकांश केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। कुछ स्थानों पर लोगों को इंतजार करना पड़ा। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि जिले के 81 केंद्रों पर 169 सत्र का आयोजन कर टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। टीकाकरण में जुटी 327 टीमों द्वारा 48,492 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

1069 पात्र लोगों के बनाए गए गोल्डन कार्ड
बुलंदशहर। आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 16 सितंबर से अभियान शुरू किया गया। दूसरे दिन अभियान के तहत 1069 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले के 68 केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों से बचाव को वार्ड 25 व 26 में हुई फॉगिंग
बुलंदशहर। मच्छरों के प्रकोप से नगरवासियों को बचाने के लिए पालिका द्वारा फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि सफाई कर्मियों को मशीन देकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड 25 व वार्ड 26 में फॉगिंग कराई गई। शनिवार को वार्ड 28 व वार्ड 30 में फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed