{"_id":"612bc36f8ebc3e0b132f27cf","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd224971191","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : एक सितंबर से 25 हजार डोज प्रतिदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : एक सितंबर से 25 हजार डोज प्रतिदिन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण : एक सितंबर से 25 हजार डोज प्रतिदिन
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए सितंबर में प्रतिदिन 25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है। अफसर लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट गए हैं। वहीं, छह सितंबर को टीकाकरण का मेगा अभियान चलाया जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण हो रहा है। संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने में जुटा हुआ है। जुलाई में क्लस्टर अभियान चलाया गया। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते स्थगित करना पड़ा।
अगस्त में चला तीन महाअभियान
अगस्त में तीन दिन टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा चुका है। इसके बावजूद जनपद में अभी भी काफी संख्या में लोग टीका लगवाने से वंचित हैं। तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर विभाग टीकाकरण पर जोर देने में जुट गया है।
विज्ञापन
अभी 20 हजार लोगों को लगाया जा रहा टीका
अभी तक जनपद में 20 हजार के करीब लोगों को टीका लगाया जा रहा है। लेकिन वैक्सीन की कमी पड़ने पर विभाग उपलब्ध वैक्सीन के आधार पर लोगों को टीके लगा रहा है। सितंबर माह में रविवार को छोड़ अन्य दिनों में प्रतिदिन 25 हजार लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जाएगा। इसमें पहल और दूसर दोनों डोज शामिल रहेगा।
13,89,862 लग चुके कुल टीके
जिले में अब तक कुल 13,89,862 टीके लग चुके हैं। इसमें अब तक 11,84,650 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। वहीं, 2,05,212 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।
टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 13,89,862
पहला डोज - 11,84,650
दूसरा डोज - 2,05,212
पुरुष वर्ग - 7,44,854
महिला वर्ग - 6,44,688
अन्य - 320
कोविशील्ड - 12,47,641
कोवाक्सिन - 1,42,221
सितंबर में प्रतिदिन टीका लगाने के लिए शासन से 25 हजार का लक्ष्य मिला है। साथ ही माह के पहले सोमवार को मेगा अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
- डॉ. राकेश चंद्रा, नोडल अधिकारी