{"_id":"611017858ebc3e7526777309","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd223788123","type":"story","status":"publish","title_hn":"3,265 लोगों ने विदेश जाने के लिए लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3,265 लोगों ने विदेश जाने के लिए लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3,265 लोगों ने विदेश जाने के लिए लगवाया टीका
बुलंदशहर। विदेशों में कोरोनारोधी टीकाकरण की अनिवार्यता के चलते जनपद से विभिन्न देशों की यात्रा पर जाने के लिए अब तक 3,265 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लिया है। अफसरों के अनुसार जिले में अब तक कुल 11,29,613 टीके लगाए जा चुके है। इसमें 9,74,006 ने पहला तो 1,55,607 लोगों ने दूसरा डोज लगवा लिया है।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर हर कोई स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवाने के प्रति जागरूक दिख रहा है। वहीं, विदेश में जाने वालों के लिए कोविशील्ड टीके की दोनों डोज लगवाने वाले को मान्यता दी गई। विदेश जाने के लिए लोगों की परेशानियां देख शासन ने 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार विदेश जाने वाले लोग पासपोर्ट और वीजा दिखाकर 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवा सकते हैं।
टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 11,29,613
पहला डोज - 9,74,006
दूसरा डोज - 1,55,607
पुरुष वर्ग - 6,04,318
महिला वर्ग - 5,25,035
अन्य - 260
कोविशील्ड - 10,18,431
कोवाक्सीन - 1,11,182
विदेशों में जाने के लिए भारत और अन्य सभी देशों की सरकारों ने यात्रा से पूर्व टीकाकरण का प्रमाण अनिवार्य किया है। इसी के चलते अब तक जिले के 3,265 लोगों ने विदेश यात्रा पर जाने के लिए टीका लगवाया है।
विज्ञापन
- डॉ. राकेश चंद्रा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी