{"_id":"610d75518ebc3eb83d4b68f3","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd223679688","type":"story","status":"publish","title_hn":"4,671 लोगों ने लगवाया राहत का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4,671 लोगों ने लगवाया राहत का टीका
विज्ञापन
वैक्सीनेशन अभियान के दौरान टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4,671 लोगों ने लगवाया राहत का टीका
बुलंदशहर। वैक्सीन की कमी से जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान शुक्रवार को फिर प्रभावित हो गया। पर्याप्त वैक्सीन न होने के कारण 4,671 लोगों को ही टीका लग सका। शनिवार को नियमित टीकाकरण अभियान के चलते अधिकांश केंद्रों पर टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा।
कोरोना से बचाव के लिए एक अप्रैल से आम लोगों को टीका लगाया जा रहा है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को सभी 81 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। टीकाकरण अभियान के दौरान 18 से 44 उम्र के और 45 से अधिक उम्र के 4,671 लोगों को टीका लगाया गया।
इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 81 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की कमी और वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण का कार्य बंद रह सकता है। इस दौरान जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद समेत समस्त सीएचसी पर टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 1127434
पहली डोज - 972492
दूसरी डोज - 154942
पुरुष वर्ग - 603014
महिला वर्ग - 524160
अन्य - 260
कोविशील्ड - 1017598
कोवाक्सीन - 109836
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का नियमित आयोजन किया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता अधिक होने पर सत्रों की संख्या बढ़ा दी जाती है। वैक्सीन कम होने पर सत्र की संख्या कम कर दी जाती है। वैक्सीन की डिमांड शासन को भेजी गई है।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ