फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

अव्यवस्था : वैक्सीनेशन केंद्रों पर लग रही भीड़, पंजीकरण के बाद भी नहीं लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
अव्यवस्था : वैक्सीनेशन केंद्रों पर लग रही भीड़, पंजीकरण के बाद भी नहीं लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए जिले के अधिकांश केंद्रों पर बुधवार को भी लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद अधिकांश केंद्रों से लोग बैरंग लौटे। वहीं, बृहस्पतिवार को वैक्सीन न मिलने पर महाअभियान के थमने के आसार बन रहे हैं। शासन द्वारा आठ और नौ जुलाई को भी 21-21 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। कई जगहों पर खुले में तपती धूप में टीका लग रहा है। एक महिला को बिना टीका लगे ही मेसेज लगने का आ गया।
पांच जुलाई को जहां शासन से मिले 21 हजार लोगों के टीके के लक्ष्य से कम 13,506 तो छह जुलाई को लक्ष्य से अधिक 27,413 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, लक्ष्य को पूरा करने के लिए बुधवार को भी स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण में जुटे रहे।
विज्ञापन

वैक्सीन की हुई कमी
दो दिन टीकाकरण के दौरान 20 हजार से अधिक लोगों को टीका लगने के बाद जिले में पुन: वैक्सीन की कमी आ गई है। विभागीय अफसर बृहस्पतिवार तक वैक्सीन आने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी नहीं लगा टीका
जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए आए थे। लेकिन रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद टीका नहीं लगाया गया। - देवदत्त सिंह
मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद टीका लगवाने केंद्र पहुंचा। लेकिन रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने की बात कही गई। - नवीन कुमार
बिना टीका लगवाए आया मेसेज
नगर निवासी महिला अर्चना का आरोप है कि पहला डोज लगवाने के बाद दूसरा डोज लगवाने के लिए जिला महिला अस्पताल गई थी। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट भी बुक कर लिया। लेकिन जिला महिला अस्पताल से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से जिला महिला अस्पताल जाने की बात कही गई। वहीं, शिकायत करने के दौरान एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। बताया कि इसके बाद घर आ गई। घर आने के दौरान मोबाइल पर टीका लगने का मेसेज प्राप्त हुआ। जबकि दूसरा डोज अभी तक लगा नहीं है।
जिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था नहीं
शासन ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के दौरान पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। लेकिन जिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर न तो पेयजल की पूर्ण व्यवस्था है और कई केंद्रों पर धूप में खड़े होकर लोगों को टीका लगवाना पड़ रहा है। बुधवार को अहार क्षेत्र के मोहरसा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर धूप में खड़े होकर लोगों ने टीके लगवाए।

वैक्सीन के लिए मुख्यालय को अवगत करा दिया है। उम्मीद है बृहस्पतिवार सुबह तक वैक्सीन प्राप्त हो जाएगी। पोर्टल पर कुछ खराबी के चलते लोगों को परेशानी हुई। जिस महिला को टीका न लगने के मेसेज प्राप्त हुआ है उसकी जांच कराई जाएगी। केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था के लिए समाजसेवी संस्थाओं से मदद ली जाएगी। खुले में और धूप में खड़े होकर टीका न लगाने के सभी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed