फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

शिविरों से मिल रही टीकाकरण को रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
शिविरों से मिल रही टीकाकरण को रफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बढ़ाने में समाजसेवी संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। टीकाकरण शिविर लगने से लोगों को जहां राहत मिल रही है। वहीं, टीकाकरण का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। मंगलवार को भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने शिवपुरी में और राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा साठा में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया।
नगर के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के तहत टीकाकरण शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ शाखा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि संस्थापक की जयंती को एक पखवाड़े के तहत मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पखवाड़े में समाज से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 100 से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य दीपू गर्ग, अनिल बंसल, गौरव गुप्ता, विकास ग्रोवर, मुकुल शर्मा, कमल किशोर गोयल और गोपाल बंसल समेत स्वास्थ्य कर्मी आदि का सहयोग रहा। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मोहल्ला साठा में टीकाकरण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 216 लोगों ने टीका लगवाया। शिविर का शुभारंभ डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, जेल सीएमओ डॉ. केके सिंह, मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह और सचिव सवदेश चौधरी आदि ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में आए अतिथियों ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक भी किया। मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीका लगना आवश्यक है। टीका लगवाने से कोई वंचित न रहे इसी उद्देश्य से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। बताया कि अब तक संस्था द्वारा आयोजित पांच शिविरों में कुल 987 लोगों को टीका लगवा चुके हैं। साथ ही टीका लगा रहे स्वास्थ्य कर्मियों को भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में कार्यक्रम संयोजक रविपाल, विशाल गिरी, मुकेश पाल, प्रमोद पाल, कृष्ण मिश्रा, विकास सिंह, रजत चौधरी और शरद शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इसके अलावा नगर के अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed