फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

टीके ने पकड़ी रफ्तार, 25 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
टीके ने पकड़ी रफ्तार, 25 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। वैक्सीन की खेप आने के बाद टीकाकरण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। टीके का महाभियान शुरू होने के बाद मंगलवार को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 19 फीसदी अधिक लोगों को वैक्सीन लगी। संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 81 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया गया, जिसके तहत 25,078 लोगों को टीके लगाए गए।
महाभियान के तहत नौ जुलाई तक प्रतिदिन 21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत महाअभियान के पहले दिन लक्ष्य से 35 फीसदी कम लोगों को टीके लगाए गए। लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को स्वास्थ्य अफसरों की देखरेख में टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइन भी लगी रही, जिसके तहत शाम तक 25 हजार से अधिक लोगों को टीके लगे, जो निर्धारित लक्ष्य से 19 फीसदी अधिक है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि महाभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है, इसको लेकर प्रत्येक केंद्रों पर टीके की खेप उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए किया जा रहा प्रेरित
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, महाभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। शासन से जिले में पांच जुलाई से नौ जुलाई तक प्रतिदिन 21-21 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसके तहत पहले दिन 13,506 लोगों को ही टीके लग सके। वहीं, मंगलवार को शाम सात बजे तक 25,078 लोगों को टीका लगाया गया। कुछ लोग टीकाकरण केंद्र पर इंतजार भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन लक्ष्य से अधिक लोगों को टीके लगाने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंगलवार को 25 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed