फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

भरोसे का टीका लगते ही खिले युवाओं के चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
भरोसे का टीका लगते ही खिले युवाओं के चेहरे
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले के युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर कतारें लग गईं। युवाओं ने विक्टरी का निशान बनाते हुए हाथ हवा में लहरा तस्वीरें लीं और सोशल साइट पर तस्वीरें पोस्ट कर सबको प्रेरित भी किया।
सुबह आठ बजे से केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे युवा
बुलंदशहर। जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए मंगलवार से वैक्सीनेशन शुरू हो गया। जिला अस्पताल में अभिभावक और सूचना विभाग में मीडियाकर्मियों के लिए बने केंद्र का शुभारंभ डीएम रविंद्र कुमार द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव द्वारा किया गया। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने कहा कि गत वर्ष कोरोना को हराया था, इस बार भी जीतेंगे। 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोग टीका लगवाएं और सरकार द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करें, जीत अवश्य होगी। स्याना में बने टीकारण केंद्र का विधायक देवेंद्र लोधी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। 18 से 44 उम्र वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ केंद्र, 12 वर्ष से कम छोटे बच्चों के परिजनों के लिए दो केंद्र और चार सरकारी विभागों के कार्यालय में केंद्र बनाए गए। कोविन पोर्टल द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार सभी केंद्रों पर 1400 के सापेक्ष 1127 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर लगा टीका
केंद्र का नाम लक्ष्य टीके की संख्या
जिला महिला अस्पताल 200 179
जटिया चिकित्सालय 200 159
नरौरा सीएचसी 100 85
वैर पीएचसी 100 84
स्याना सीएचसी 100 84
अनूपशहर सीएचसी 100 80
डिबाई सीएचसी 100 79
गुलावठी सीएचसी 100 70
अभिभावकों के लिए बने केंद्र
अभिभावक प्रथम 100 76
अभिभावक द्वितीय 100 51
कर्मियों के लिए बने केंद्र
न्यायिक कर्मी 18-44 50 50
न्यायिक कर्मी 45प्लस 50 30
बीएसए 18-44 50 50
बीएसए 45 प्लस 50 10
विकास भवन 18-44 50 50
विकास भवन 45 प्लस 50 10
मीडियाकर्मी 18-44 50 30
मीडियाकर्मी 45 प्लस 50 04
नोट : यह आंकड़े कोविन पोर्टल से लिए गए हैं।
जोश में सोशल डिस्टेंसिंग भूले
कोरोना से बचाव के लिए युवाओं में जहां उत्साह नजर आया तो वहीं, अधिकांश केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आए। एक तरफ जहां युवा कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए केंद्र पर पहुंचे तो वहीं, दूसरी और कोरोना से बचाव के लिए जारी कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करते नजर आए। जो संक्रमण में तेजी लाने का प्रयास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर हुई चिंता
मेरे जैसे युवा कोरोना से बचाव के लिए काफी चिंतित थे। टीका लगवाने के लिए सुबह आठ बजे ही केंद्र पर पहुंच गई थी। - चित्रा, डीएम रोड निवासी
मिली खुशी
रविवार को स्लॉट बुक हो जाने की काफी खुशी मिली। टीका लगवाने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। - ममता, भैंसरोली निवासी
अब दूसरे डोज का इंतजार
पहले दिन टीका लगने से खुशी दोगुना हो गई। अब दूसरे डोज लगवाने का इंतजार रहेगा। - ज्योति, आवास विकास द्वितीय निवासी
अब खत्म हुआ डर
अपना और बहन का पंजीकरण कराया था। टीका मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। । - नेहा, आवास विकास निवासी
5 जून तक सभी स्लॉट फुल
18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के स्लॉट पहले से ही बुक हो गए थे। पहले दिन युवा उत्साहित नजर आए। हालांकि जिनके पंजीकरण नहीं हुए हैं वे भी केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे। जिन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। फिलहाल पांच जून तक के सभी आठ केंद्रों के लिए स्लॉट फुल हो चुके हैं। युवा अपनी बारी आने का इंतजार करें। - डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी

टीके के प्रति जागरूकता बढ़ी
टीका लगवाने के लिए अधिकांश युवा समय से पूर्व ही केंद्रों पर पहुंच गए। यह टीकाकरण के प्रति जागरूकता का ही असर है। जिन्हें मंगलवार को पहला डोज मिला है उन्हें अब 84 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed