{"_id":"604cfc128ebc3e592578f1fe","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd21535601","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बाद आ सकता है बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के बाद आ सकता है बुखार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के बाद आ सकता है बुखार
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वाले बुखार या जुकाम होने पर घबराएं नहीं। टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों को बुखार और जुकाम की शिकायत हो सकती है। यह सामान्य स्थिति है। लक्षण दिखने से यह संकेत मिलते हैं कि टीके ने अपना काम शुरू कर दिया है। टीका लगवाने वाले लोगों को 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।
कोरोना से बचाव के लिए जनपद में पहला और दूसरा चरण संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पहले चरण के पहले दिन छह से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की हालत बिगड़ गई थी। तब से जांच-पड़ताल के बाद संबंधित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के बाद यदि किसी को कोई समस्या आती है तो वह राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1075 या प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर सकता है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अभी तक किसी लाभार्थी को कोई परेशानी नहीं हुई है। सभी केंद्रों पर नियमानुसार जांच-पड़ताल के बाद ही पात्र को टीका लगाया जा रहा है।
यह लक्षण दिख सकते हैं
- इंजेक्शन स्थल पर दर्द या सूजन
- हल्का बुखार
- बेचैनी
- हरारत या शरीर पर दाने