{"_id":"61a9008bcf73950167364561","slug":"corona-testing-bulandshahr-news-gbd230356565","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : चेकिंग प्वाइंट से टीम गायब, बिना जांच आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : चेकिंग प्वाइंट से टीम गायब, बिना जांच आ रहे लोग
विज्ञापन
खुर्जा रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ते यात्री।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही : चेकिंग प्वाइंट से टीम गायब, बिना जांच आ रहे लोग
बुलंदशहर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग भले ही अलर्ट होने का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत इससे परे है। दिल्ली, नोएडा और अन्य स्थानों से आ रहे लोगों की जांच के लिए जिले में अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद भी नगर समेत जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग का एक भी शिविर नहीं दिख रहा है, जिसके चलते लोग निजी या अन्य वाहनों में सफर कर बिना स्वास्थ्य परीक्षण के घर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के रोडवेज अड्डा, सिकंदराबाद में रोडवेज बस अड्डा व टोल प्लाजा और खुर्जा में रोडवेज अड्डा व रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लोग बेधड़क आते-जाते दिखाई दिए। किसी भी प्वाइंट पर कोई भी जांच टीम नहीं मिली।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश सरकार ने दिल्ली या अन्य राज्यों से किसी भी जनपद में आगमन करने पर सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने का निर्देश दिया है। जिससे संबंधित नागरिक को शहर, गांव या मोहल्ले में दाखिल होने से पूर्व स्वास्थ्य का परीक्षण हो सके। लेकिन स्वास्थ्य विभाग शासन के निर्देश को लेकर संजीदा नहीं है।
रोडवेज बस अड्डा
नगर के रोडवेज बस अड्डे पर यात्री दिल्ली और अन्य राज्यों से आते रहे। लेकिन रोडवेज अड्डे पर कोई भी टीम कोविड जांच करती नजर नहीं आई। वहीं, यात्री बिना रोकटोक के अन्य राज्यों को रवाना भी हुए।
विज्ञापन
सिकंदराबाद टोल प्लाजा व रोडवेज अड्डा
सिकंदराबाद में बने टोल प्लाजा पर पहली और दूसरी लहर के दौरान दिल्ली से आने वाले यात्रियों की एंटीजन किट से जांच की गई। लेकिन कोरोना के नए स्वरूप को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद भी अभी तक विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, रोडवेज बस अड्डे पर भी विभाग द्वारा किसी भी यात्री की जांच नहीं की गई। इससे सिकंदराबाद क्षेत्र में दिल्ली से आने वाले लोग बिना कोविड जांच के प्रवेश करते रहे।
खुर्जा रोडवेज अड्डा व रेलवे स्टेशन
खुर्जा में दो रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर दिल्ली समेत देशभर में आने-जाने वाली ट्रेनें रुकती हैं। बृहस्पतिवार को किसी भी स्टेशन पर अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच के लिए कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। ऐसे में लोग बिना जांच के आते-जाते रहे। यहीं स्थिति नगर के रोडवेज बस अड्डे की भी रही।
बोले लोग =
कहीं कोविड जांच की व्यवस्था नहीं
अलीगढ़ आना-जाना रहता है। कभी-कभी अन्य राज्यों की बस में भी सफर करना पड़ जाता है। कोरोना को देख एहतियात बरत रहा हूं। लेकिन कहीं पर कोविड जांच की व्यवस्था नहीं है।
- राजू
रोडवेज बसों में नहीं हो रही जांच
पूर्व में कोरोना के दौरान रोडवेज बसों में कोविड जांच की गई। इस बार अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। यदि समय से जांच नहीं शुरू की गई तो संक्रमण पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।
- जयवीर
पिछले पांच दिन में हुए कारोना जांच
दिन जांच की संख्या
26 नवंबर 1764
27 नवंबर 1592
28 नवंबर 1125
30 नवंबर 1779
01 दिसंबर 2206
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर पूर्व की तरह जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली या अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच के लिए शुक्रवार से व्यवस्था कर दी जाएगी। फिलहाल स्कूल, कॉलेज और विदेश से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। - डॉ. अश्वनी भंडारी, एसीएमओ/नोडल अधिकारी