{"_id":"6241e5604448a1428746c47b","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd236029387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट में मिला स्ट्रेचर, 10 मिनट में शुरू हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट में मिला स्ट्रेचर, 10 मिनट में शुरू हुआ उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मिनट में मिला स्ट्रेचर, 10 मिनट में शुरू हुआ उपचार
बुलंदशहर। कोरोना की संभावित चौथी लहर से बचाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिले के पांचों कोविड अस्पतालों में मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। मॉकड्रिल के दौरान एंबुलेंस से डमी मरीज को कोविड अस्पताल लाया गया। डमी कोविड मरीज के आते ही स्टाफ स्ट्रेचर लेकर पहुंचे और 10 मिनट के भीतर डमी मरीज का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य अफसरों द्वारा खुर्जा, सिकंदराबाद, डिबाई, शिकारपुर और स्याना में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिले में जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई और स्याना व शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल बनाया गया। तीसरी लहर के दौरान खुर्जा जटिया चिकित्सालय को छोड़कर अन्य अस्पताल में कोविड मरीज भर्ती नहीं रहे। ऐसे में अब चोथी लहर की संभावना बनते देख दोबारा सभी संसाधनों को दुरुस्त करने के साथ सक्रिय किया जा रहा है। पूर्व में मॉकड्रिल के दौरान मिली खामियों को समय-समय पर सुधारा जा चुका है। अब चौथी लहर को लेकर तीन माह बाद मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें रिस्पांस टाइम भी चेक किया गया। विभागीय अफसरों के अनुसार मरीज को भर्ती करने से लेकर इलाज मिलने तक करीब 10 मिनट का समय लगना चाहिए।
इन स्थानों पर हुआ मॉकड्रिल
खुर्जा जटिया चिकित्सालय में मेरठ से आए नोडल अधिकारी डॉ. पीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी, सीएमएस डॉ. अजीत बावा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अजय, डॉ. एस राजपूत और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डिबाई 100 बेड राजकीय चिकित्सालय में अधीक्षक डॉ. सीपी गौतम, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूण, डॉ. आनंद कुमार, फार्मासिस्ट चमन कुमार और स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे। स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. शिवानी अग्रवाल और डॉ. ऋतु आदि मौजूद रहे। शिकारपुर सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि शेखर सिंह आदि ने स्वास्थ्य कर्मियों संग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मॉकड्रिल के दौरान सभी कोविड अस्पताल में तैयारियों को परखा गया। अगर अचानक संक्रमित आ जाए तो उसका तत्काल इलाज कितनी देर में शुरू करना है यह सब भी देखा गया। जिससे संभावित चौथी लहर आने पर मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ