{"_id":"61dc6632fc981b15f11ce999","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd232514626","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 182 मिले मरीज, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 182 मिले मरीज, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के 182 मिले मरीज, महिला की मौत
बुलंदशहर। तीसरी लहर में कोरोना फिर से पुराने रंग में आने लगा है। सोमवार को तीन हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई, इसमें तीन सीआईएसएफ के जवान, एक जेई, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक पीएनबी बैंक कर्मी, एक राजस्व निरीक्षक, दो लेखपाल और 21 दो साल से 17 आयु तक के किशोर-मासूम समेत 182 नए मरीज मिले हैं। एलएलआरएम मेरठ में एक संक्रमित महिला की मौत हुई है। सक्रिय केस अब 576 हो गए हैं। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है लेकिन लोगों के साथ-साथ अफसर भी लापरवाही बरतने में लगे हुए हैं। खुलेआम लोग बिना मास्क घूम रहे हैं, इसके बावजूद कहीं भी बिना मास्क वाले लोगों का चालान नहीं काटा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन हो रहा है। इस दौरान अफसर मूकदर्शक बन निकल जा रहे हैं। इसके चलते लगातार कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर यहीं हालात रहे तो संक्रमण पर दूसरी लहर की तरह काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय संक्रमित एक महिला की मेरठ एलएलआरएम में उपचार चल रहा था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि सोमवार को सर्वाधिक बुलंदशहर में 67, खुर्जा में 42, सिकंदराबाद में 14, जहांगीराबाद में 10, अनूपशहर, बीबीनगर, दानपुर व डिबाई में आठ-आठ, शिकारपुर में पांच, अरनियां व लखावटी में चार-चार, पहासू में दो और स्याना व ऊंचागांव निवासी एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 99 लोग आरटीपीसीआर लैब से जांच में और 83 लोग एंटीजन जांच किट से पॉजिटिव आए हैं। वहीं, जनपद में संक्रमण के अब कुल केस 20,805 हो गए हैं। अब तक कुल 19,983 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 246 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 576 लोगों का उपचार चल रहा है।
6,163 किशोर, 422 बूस्टर समेत 30 हजार लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के दौरान सोमवार को कुछ केंद्रों पर लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि इस बीच जिले के समस्त केंद्रों पर 30 हजार लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को 81 केंद्रों पर 285 सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान 422 लोगों को बूस्टर टीका और 6,163 किशोर समेत 30 हजार लोगों को टीका लगाया गया।