फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

तैयारी: 17 अस्पतालों में 1648 बेड की व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona
तैयारी: 17 अस्पतालों में 1648 बेड की व्यवस्था
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर कोविड अस्पतालों के साथ बेड की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है। ऑक्सीजन वाले बेड की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल जनपद के आठ निजी अस्पताल समेत 17 अस्पतालों में 1,648 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 1,090 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। 194 बेड आईसीयू के हैं और 74 वेंटिलेटर हैं।
तीसरी लहर के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर सभी कोविड-19 अस्पतालों को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही होम आइसोलेशन की सुविधा भी दी जा रही है। स्थिति गंभीर होने पर जिले में एल-3 का अस्पताल न होने पर संबंधित को रेफर कर दिया जाता है। जनपद में अब तक 20,471 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 19,978 ठीक हो चुके हैं और 245 की मौत हो चुकी है। शेष 248 का उपचार चल रहा है। सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि जनपद के कोविड अस्पतालों में रविवार को सात मरीज भर्ती रहे। शेष 28 मरीज अन्य जनपदों के कोविड अस्पतालों में भर्ती रहे। जबकि 201 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

जल्द और बनेंगे नए कोविड अस्पताल
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि तीन अस्पताल वर्तमान में सक्रिय हैं। इसमें एक कैदी/बंदियों के लिए आरक्षित है। शेष में एक सरकारी और एक निजी अस्पताल है। 14 अस्पताल में अभी कोई मरीज भर्ती नहीं है। जल्द ही तीन और नए कोविड-19 अस्पताल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव और सावधानियां
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने और लोगों के संपर्क में आने से बचें।
- शादी और पार्टियों के आयोजन न करें या दूर रहें।
- मास्क लगाएं और एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
- हाथों को बार-बार कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छे से धोएं।
- किसी से हाथ न मिलाएं, हाथ जोड़कर अभिवादन कर सकते हैं।
- बिना हाथ धुले आंख-नाक और मुंह न छूएं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
पीएनटी नंबर
05732-281123
05732-282855
05732-283336
05732-282160
मोबाइल नंबर
09045098278
09045098303
09045098242
09045098175
09045098193
07906208730
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर
07839791647
जनपद में फिलहाल 17 अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इन अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं है। जरूरत पड़ने पर अन्य अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed