फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

अलर्ट : हर 19 मिनट में एक कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
corona
अलर्ट : हर 19 मिनट में एक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण ने धीरे-धीरे जिले में पिछले वर्ष की तरह पांव फैलाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को हर 19 मिनट पर एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 24 घंटे में सीआईएसएफ के पांच जवानों समेत 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में संक्रमण के अब कुल 100 से अधिक मामले हो गए हैं। 157 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
पिछले वर्ष अप्रैल और मई माह में संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के बाद अगस्त माह से राहत मिलनी शुरू हो गई थी। अक्तूबर व नवंबर माह में कोरोना का ग्राफ शून्य रहा तो 20 दिसंबर को अमेरिका से आई एक छात्रा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद 30 दिसंबर से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होने लगी है। इसके बावजूद जिलेभर में लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं। मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई के आदेश के बावजूद जिले के अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि शुक्रवार को करीब तीन हजार लोगों की जांच की गई। इसमें 43 लोगों की आरटीपीसीआर से और 33 लोगों की एंटीजन किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान सिकंदराबाद में 18, नरौरा के पांच सीआईएसएफ जवान समेत डिबाई में 12, बुलंदशहर में 11, दो बैंक कर्मी समेत खुर्जा में नौ, गुलावठी में सात, बीबीनगर व जहांगीराबाद में पांच-पांच, अगौता, अनूपशहर व स्याना में दो-दो और अरनियां, लखावटी व ऊंचागांव में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 69 लोग होम आइसोलेट कर दिए गए हैं और तीन से संपर्क नहीं हो पाया है। चार लोग निजी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सात जनवरी को मिले थे मात्र नौ लोग संक्रमित
मार्च 2020 से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने शुरू हुए। इस दौरान समय-समय पर उतार-चढ़ाव मिलता रहा। वहीं, पिछले वर्ष सात जनवरी 2020 को नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं, इससे पूर्व मई माह में 60 से अधिक लोग एक ही दिन में संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मिले कोरोना संक्रमित के आंकड़े
दिन/तारीख संक्रमित की संख्या
30 दिसंबर 02
31 दिसंबर 01
01 जनवरी 08
02 जनवरी 01
03 जनवरी 05
04 जनवरी 15
05 जनवरी 21
06 जनवरी 31
07 जनवरी 76
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने लगी है। लोगों से अपील है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। संक्रमित मिलने पर या किसी के संपर्क में आने पर स्वयं कोविड जांच कराएं। जिससे कोरोना चेन को बनने से पूर्व रोका जा सके। अब तक मिले संक्रमित में 134 होम आइसोलेट, सात कोविड अस्पताल में भर्ती है और 16 से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed