फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

निजी अस्पतालों में भी भर्ती से पहले करना होगा एंटीजन टेस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
corona
निजी अस्पतालों में भी भर्ती से पहले करना होगा एंटीजन टेस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती करने से पहले कोरोना की जांच की जाएगी। साथ ही किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, जीवन रक्षक दवाइयां और जांच के लिए किट आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। निजी अस्पताल के संचालकों के साथ बैठक में डीएम ने यह निर्देश जारी किए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में निजी अस्पताल संचालक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड से बचाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम सीपी सिंह ने निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार संबंधी दवाइयां, उपकरण की यदि परेशानी है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाए। ताकि समय के साथ अस्पतालों में उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। अस्पतालों के मुख्य गेट पर ही उपलब्ध सेवाएं, कोविड जांच, सीटी स्कैन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर की सूची चस्पा की जाए। साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, सीएमओ डॉ. विनय सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी डोज के लिए फोन कर लोगों को जागरूक करेंगे कर्मचारी
बुलंदशहर। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को दूसरी डोज लगाने के लिए अब कर्मचारी फोन कर जागरूक करेंगे। डीएम सीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए यह निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के कर्मचारी प्रतिदिन ऐसे लोगों को फोन करेंगे, जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लगवाया है। उन्हें दूसरा डोज लगवाने के साथ ही मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएम ने एक व्यक्ति से फोन पर वार्ता कर वैक्सीन लगवाने का सत्यापन भी किया।
लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के वाहनों का भी प्रयोग किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहनों में लगने वाले उपकरण और संचालन की स्थिति की जानकारी देनी होगी। नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी अधिकारी को निर्देशित किया कि जागरूकता कार्यक्रम के लिए पूरी रूपरेखा तैयार करते हुए रिपोर्ट देते हुए तहसीलवार वॉलेंटियर्स की टीम बनाकर वॉल पेंटिंग, पंफलेट और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।

जिले में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन की सुविधा
बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग जल्द ही फिर टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू करेगा। इसके लिए विभाग चिकित्सकों का डाटा एकत्र करने में जुट गया है। टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने पर लोगों को घर बैठे ही अपनी या परिवार की बीमारी को लेकर चिकित्सक से परामर्श मिल सकेगा। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो चिकित्सकों का नंबर सूची में शामिल किया जा रहा है। जल्द ही टेलीमेडिसिन की सूची जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed