फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

छह दिन में मिले 29 केस, फिर भी बाजारों में भीड़ कम नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
corona
छह दिन में मिले 29 केस, फिर भी बाजारों में भीड़ कम नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को जिले में 15 लोग पॉजिटिव मिले। छह दिन में 29 केस मिल चुके हैं। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय ट्रेवलर तो अधिकांश का दिल्ली में आवागमन रहा है। आंकड़े बढ़ने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने में जुट गया है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है।
30 दिसंबर को शिकारपुर और मुनि निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके बाद 31 दिसंबर को अन्य जनपद से एक केस स्थानांरतण होकर आया। एक जनवरी को खुर्जा क्षेत्र में एक ही परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले, दो जनवरी को बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला तो तीन जनवरी को सऊदी से आए युवक समेत पांच लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग बिना मास्क के घरों से निकल रहे हैं। बाजारों में भीड़ हो रही है तो दुकानों और सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। मंगलवार को नगर के अंसारी रोड बाजार, अंबर सिनेमा रोड समेत अन्य बाजारों में बिना मास्क के लोग घूमते नजर आए। अधिकतर स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क से गायब मिला कर्मी
जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग उपचार कराने के लिए पहुंच आते हैं। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान बचाव के लिए शासन के निर्देश पर कोविड हेल्प डेस्क खोली गई लेकिन पिछले काफी समय से डेस्क पर कोई भी कर्मी तैनात नहीं है। ऐसे में न तो जांच हो रही है और न ही कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आ गया तो अस्पताल में संक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगी।
मंगलवार को 15 लोग मिले कोरोना संक्रमित
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि मंगलवार को आठ लोग एंटीजन किट से और सात लोग आरटीपीसीआर जांच कराने पर पॉजिटिव आए। इनमें सर्वाधिक खुर्जा में पांच, गुलावठी व अनूपशहर में दो-दो और अरनियां, बुलंदशहर, डिबाई, पहासू, शिकारपुर और सिकंदराबाद निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब कुल 20,250 केस हो गए हैं। इसमें 244 लोगों की मौत तो 19,977 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 29 लोगों में से 26 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed