फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
corona
ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच अब जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी के दौरान दवाओं, ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने, टीकाकरण बढ़ाने और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए डीएम सीपी सिंह ने टीम गठित की है। मंगलवार को एसडीएम ने विभिन्न ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में कोविड महामारी से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने और लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कोरोना प्रबंधन के लिए जिला, तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर गठित की गई सभी समितियों के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि लोगों को महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए कदम उठाए जाएं। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर प्रभारी को निर्देशित किया कि सेंटर की साफ -फाई, पानी, कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था, टेलीफोन की व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी कार्यालय में मास्क का प्रयोग करे और लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। तहसील व ब्लॉक स्तर पर वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। दानपुर, जहांगीराबाद, मालागढ़, अगौता व खुर्जा ब्लॉक के एसडीएम और बीडीओ के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चेतावनी दी कि महामारी से बचाने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसडीएम को आदेश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठकर वैक्सीनेशन को बढ़ाया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारीवित्त राजस्व विवेक मिश्र, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed