फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

बिना मास्क के घूम रहे लोग, सात दिन में चालान हुए सिर्फ 56

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
सोमवार बाजार में बिना मास्क के पहुंचे लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
बिना मास्क के घूम रहे लोग, सात दिन में चालान हुए सिर्फ 56
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर शासन से मिले आदेश पर स्वास्थ्य विभाग भले ही अलर्ट होने का दावा कर रहा है, पर हकीकत इससे परे है। जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन और बिना मास्क पहने बाजारों में लोगों की भीड़ दिख रही है। लेकिन विभाग की तरफ से कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह के दौरान बिना मास्क घूम रहे सिर्फ 56 लोगों के चालान किए गए।
सार्वजनिक स्थलों जैसे रोडवेज स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर न तो चेकिंग की जा रही है और न ही कोई थर्मल स्कैनिंग हो रही है। विकास भवन, नगर पालिका समेत अन्य सरकारी दफ्तरों से कोविड हेल्प डेस्क भी गायब हो चुकी है, जहां एक ओर कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक मास्क न पहनने वाले 83,423 चालान और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 34,675 चालान किए गए, जबकि इन लोगों से 1.92 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया। वहीं, गत एक सप्ताह में यह रफ्तार काफी धीमी नजर आई है। गत एक सप्ताह में कुल मास्क न पहनने वालों के 56 चालान और 5600 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 16 चालान और 2200 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

19 दिन पहले मिला था कोरोना संक्रमित
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में अब तक 20,218 केस मिल चुके हैं। इसमें 243 लोगों की मौत तो शेष 19,975 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 19 दिन पूर्व मेरठ में उपचार के दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से स्कूल-कॉलेज में शुरू होगी कोविड जांच
कोरोना की दूसरी लहर के बाद बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि होने पर शासन ने कोविड जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सर्वप्रथम स्कूल/कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं की कोविड जांच की जाएगी। इसके बाद अन्य विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मियों की जांच की जाएगी।
मास्क जरूर पहनें और दूरी बनाकर रहें
कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन अभी यह पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। लॉकडाउन लागू नहीं है, इसका मतलब यह नहीं है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किया जाए और मास्क न पहना जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है, जो कि भविष्य में भी जारी रहेगा।

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
बाहर से आने वालों पर रखी जा रही नजर
विदेश या संक्रमित प्रदेश से आने वालों की निगरानी शुरू कर दी गई है। अगर कोई व्यक्ति विदेश या बाहरी राज्य से आया है तो अपनी कोविड जांच जरूर करा लें। साथ ही लोगों से अपील है कि भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed