फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

अलर्ट : दूसरे राज्यों से आने वालों की होगी कोविड जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
अलर्ट : दूसरे राज्यों से आने वालों की होगी कोविड जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर शासन से मिले आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों और विदेश से आने वाले लोगों पर निगरानी करनी शुरू कर दी है। साथ ही महाराष्ट्र, केरल, उत्तराखंड और दिल्ली आदि राज्यों से आने वालों की कोविड जांच होगी।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हो गई है। इस वैरियंट को खतरनाक बताया जा रहा है। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने विदेशों से लौटने वाले लोगों की निगरानी करने और उनकी आरटीपीसीआर जांच के साथ वैरियंट की जांच (जिनोम सीक्वेंसिंग) को सैंपल लेने के निर्देश दिए है। साथ ही सर्विलांस बढ़ाने के साथ निगरानी टीम को पुन: सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि नए वैरियंट को लेकर यात्रियों पर निगरानी शुरू कर दी है। बताया कि कोई व्यक्ति अन्य राज्य या विदेश से जिले में आ रहा है तो उनको अपने आने की सूचना गांव निगरानी समिति व मोहल्ला निगरानी समिति एवं ब्लॉक पर देनी होगी, जिससे संबंधित की कोविड-19 जांच कराई जा सके। अगर कोई व्यक्ति अपनी सूचना नहीं देता है तो उसके विरूद्ध महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले 18 दिन से नहीं मिला कोई संक्रमित
जिले में पिछले 18 दिन बाद से कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिला है। 18 दिन पूर्व मेरठ में उपचार के दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिले में अब कुल केस 20,218 मिल चुके हैं। इसमें 243 लोगों की मौत तो शेष 19,975 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी
- बेवजह भीड़ वाले स्थानों जैसे मॉल, सिनेमा घर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेला, पार्टी और होटल आदि में जाने से बचें।
- अनावश्यक यात्रा न करें और जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज के संपर्क में आने से बचें।
- खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल लगाए।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।
- हाथों को बार-बार धुलते रहें या सैनिटाइज करें।
दूसरे राज्यों से आने वालों की होगी जांच
कोविड से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र, केरल, उत्तराखंड और दिल्ली आदि राज्यों से ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से आने वाले लोगों की जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं। निगरानी समितियों को दोबारा क्रियाशील किया जाएगा। लोग सावधानी बरतें और लक्षण दिखने पर कोविड जांच जरूर कराएं।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed