फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

जिले को जल्द मिलेंगे दो बाल रोग विशेषज्ञ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले को जल्द मिलेंगे दो बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के कहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। जनपद में अन्य जनपदों के दो बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की अनुमित शासन ने दे दी है। मौजूदा समय में जिले के सरकारी चिकित्सालयों में फिलहाल चार बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। दो और चिकित्सकों के आने के बाद संख्या छह हो जाएगी। जिन दो चिकित्सकों को जिले में तैनाती मिल रही है वो मेरठ से आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की सितंबर माह में तीसरी लहर की संभावना जताई गई। साथ ही तीसरी लहर में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की संभावना जताई गई। दूसरी लहर में स्वास्थ्य सेवाएं देने में किरकिरी होने के बाद विभाग में तीसरी लहर को लेकर बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मौजूदा समय में जनपद बाल रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहा है। इसके लिए विभाग शासन से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती दिलवाने की मांग काफी समय से कर रहा है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए बनाए गए पांच कोविड अस्पताल
तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए उपचार हेतु पांच कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। पांचों अस्पताल में बच्चों के उपचार को देख दो दिन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में तीसरी लहर के संक्रमित मिलने पर आईसोलेशन, एचडीयू, वेंटिलेटर, एनआईसीयू और पीआईसीयू संसाधनों को परखा गया। वहीं, उपचार के दौरान बरतने वाली सुविधाओं को निर्देश देने के साथ तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित बच्चों का इन अस्पतालों में होगा उपचार
सिकंदराबाद स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, खुर्जा स्थित जटिया चिकित्सालय, डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल बनाया गया है।
चार में एक बाल रोग विशेषज्ञ 20 दिन से मेडिकल लीव पर
जिले के 81 सरकारी चिकित्सालयों में से मात्र चार सरकारी चिकित्सालयों में चार बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, जटिया चिकित्सालय खुर्जा और सिकंदराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ पिछले 20 दिन पूर्व से मेडिकल लीव पर हैं। जिसके न होने से अस्पताल में नवजात को दिखाने के लिए आने वाली महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

जिले में फिलहाल चार बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। अगर तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण फैला तो उसके लिए मेरठ के दो बाल रोग विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। अन्य चिकित्सकों की तैनाती देने को शासन से मांग की जा रही है।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed