फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

एक सप्ताह में कोरोना मुक्त हो सकता है जनपद, सक्रिय केस सिर्फ नौ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
एक सप्ताह में कोरोना मुक्त हो सकता है जनपद, सक्रिय केस सिर्फ नौ
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले पांच दिनों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है, जबकि काफी मरीज ठीक हो चुके हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ नौ रह गई है। चिकित्सकों के मुताबिक, सब कुछ ठीक रहा तो 30 जुलाई तक सभी संक्रमित स्वस्थ हो जाएंगे और अपना जनपद कोरोना मुक्त हो सकता है।
शुक्रवार को पांच लोगों के स्वस्थ होने पर जिले में फिलहाल पांच ब्लॉक के नौ एक्टिव मरीज हैं। वहीं, पिछले पांच दिन में मात्र एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहली लहर के दौरान 23 मार्च 2020 को जनपद में मात्र 20 कोरोना संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे आंकड़े बढ़ते चले गए और एक अप्रैल से शुरू हुई संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली गई। जनपद में हालात ये हो गए कि मरीजों को अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही थी। तीमारदार किसी ना किसी प्रकार अपनों का इलाज करने के लिए भटकते रहे। अब जुलाई माह में संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे मंद होती जा रही है। चार माह बाद जनपद में एक्टिव केसों की संख्या दहाई के अंक से नीचे आ जाने पर स्वास्थ्य अफसरों के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत महसूस की है। जिले में कुल 20,182 केस हैं। इनमें 19,932 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 241 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष नौ लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 गाइड लाइन का करें पालन, बरतें एहतियात
सर्विलांस टीम में शामिल दानपुर प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी पूर्णतया समाप्त नहीं हुआ है। इसकी गति धीमी हुई है, मगर अब भी सतर्कता की जरूरत है। कोरोना संक्रमण की चुनौती अभी भी सबके सामने है। लोगों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना होगा। लेकिन लोग बेपरवाह हो गए हैं। यह खतरे का संकेत भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिन के आंकड़े
तारीख संक्रमित एक्टिव केस
19 जुलाई 00 16
20 जुलाई 00 13
21 जुलाई 01 14
22 जुलाई 00 14
23 जुलाई 00 09
ये क्षेत्र बने हुए हैं कंटेनमेंट जोन
अप्रैल और मई माह में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जनपद के अधिकांश क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बने हुए थे। वहीं, जून माह से रफ्तार कम होने पर कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम होती चली गई। वर्तमान में पांच ब्लॉक क्षेत्र आठ गांव के लोग कोरोना संक्रमित है। इनमें दो कोविड एल-1 अस्पताल में तो शेष सात होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करवा रहे हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार, बुलंदशहर ब्लॉक क्षेत्र के दस्तुरा बिछट सुजानपुर, लखावटी ब्लॉक के औरंगाबाद, शिकारपुर ब्लॉक के रामपुर, जहांगीराबाद ब्लॉक के बदरखा, डिबाई ब्लॉक के कसेरकलां व सराय और सिकंदराबाद ब्लॉक क्षेत्र के वैर में दो व गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति उपचाराधीन हैं।

कोरोना संक्रमण के सक्रिय केस कम हो गए हैं, यह राहत भरी खबर है, लेकिन अभी भी कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। तीसरी लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इससे बचाव एवं उपचार की तैयारियां भी की जा रही है।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed