{"_id":"60bfad1c8ebc3e40c8409da9","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2200910129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की मौत, 21 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की मौत, 21 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन की मौत, 21 मिले कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। दो दिन मौत के आंकड़े थमने से विभाग ने राहत महसूस की थी। लेकिन मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है और 74 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब कुल 19,876 केस हो गए हैं। इसमें 19,355 लोग स्वस्थ हो चुके है और 230 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष 291 का अभी उपचार चल रहा हैं।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि मंगलवार को तीन लोगों की मौत होने की रिपोर्ट संबंधित अस्पताल द्वारा भेजी गई। साथ ही गुलावठी व खुर्जा में पांच-पांच, सिकंदराबाद व स्याना में तीन-तीन और बुलंदशहर, लखावटी, बीबीनगर, दानपुर व डिबाई क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जनपद में एक और मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि
बुलंदशहर। कोरोना के बाद जनपद में अब ब्लैक फंगस के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नरौरा निवासी महिला में लक्षण मिलने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई हैं। जनपद में अब ब्लैक फंगस के सात मामले हो चुके हैं। इसमें दो की मौत हो चुकी है और पांच का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व नरौरा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वृद्धा को अन्य बीमारी होने पर लेवल-थ्री कोविड अस्पताल हापुड़ में भर्ती कराया गया। जहां वृद्धा के सोमवार को डिस्चार्ज होने से पूर्व ब्लैक आंख में सूजन और दर्द बताए जाने पर चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। अब ब्लैक फंगस के सात रोगी हो चुके हैं। इसमें तीन डिबाई तहसील क्षेत्र के शामिल हैं।
जिले में नहीं इलाज की सुविधा
जनपद में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा 700 एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की डिमांड शासन को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक एक भी इंजेक्शन जिला मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य कोई व्यवस्था भी नहीं है। लक्षण दिखने पर या संदिग्ध होने पर चिकित्सकों द्वारा सीधे मरीज को रेफर कर दिया जाता हैं।
वृद्धा का हापुड़ में कोविड का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान लक्षण मिलने पर हापुड़ से सीधे मेरठ रेफर किया गया है। जानकारी मिल गई है। परिजनों से वार्ता की जा रही है।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ