फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

35 लोग मिले कोरोना संक्रमित, चार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona
35 लोग मिले कोरोना संक्रमित, चार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना की चेन कमजोर होने लगी है, लेकिन मौत के आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 5209 लोगों की जांच में महज 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई और 184 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में अब कुल केस 19,685 हो गए हैं। इसमें 18,742 लोग ठीक हो चुके है और 215 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष 728 लोगों का अभी उपचार चल रहा हैं।

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि मंगलवार को चार कोरोना संक्रमित की मौत होने की पुष्टि हुई हैं। साथ ही खुर्जा व बुलंदशहर में सात-सात, अनूपशहर में पांच, सिकंदराबाद में चार, लखावटी में तीन, जहांगीराबाद, स्याना व ऊंचागांव में दो-दो और दानपुर, डिबाई व गुलावठी क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को कोरोना से बचाव के लिए 1127 युवाओं समेत 7603 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed