फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

गंगा में बहते शवों की निगरानी करेगी पीएसी जल पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona
गंगा में बहते शवों की निगरानी करेगी पीएसी जल पुलिस
विज्ञापन

अनूपशहर। कोरोना संक्रमण के चलते गंगा में लोगों द्वारा शवों को प्रवाहित करने के मामले को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। इसी कड़ी में प्रशासन ने अनूपशहर गंगातट पर पीएसी गाजियाबाद 41वीं वाहनी की जल पुलिस पुलिस के जवानों की तैनाती अनूपशहर गंगातट पर कर गंगा में बहते शवों पर नजर रखने के लिए की है। इस दौरान पीएसी जवान शवों का सम्मान विधिविधान से अंतिम संस्कार कराने में सहयोग करने तथा लोगों को शवों को गंगा में प्रवाहित न करने के लिये जागरूक करेंगे।

शवों के अधिक तादात में आने तथा लोगों की लापरवाही के चलते श्मशानघाट पर चिताओं का ठीक प्रकार निस्तारण न किए जाने तथा शवों के साथ पीपीई किट व अन्य अनुपयोगी सामान को घाट व गंगातट पर छोड़ दिये जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीएसी गाजियाबाद 41वीं वाहिनी के एचसीपी तथा दस्ते के प्रभारी आनंदवीर ने बताया कि उनकी टीम को गंगातट पर दिन रात तैनात रहकर गंगा में बहकर आ रहे शवों की निगरानी करने तथा गंगा में शवों का प्रवाह न किये जाने के लिए लोगों को जागरूक किये जाने के उच्चाधिकारियों से निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में जलपुलिस की चौबीस घंटे गंगातट पर तैनाती कर दी गई है, जो सक्रियता व सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed