फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

दो संक्रमित की मौत, 360 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona
दो संक्रमित की मौत, 360 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में रविवार को 360 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। साथ ही दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, 543 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,729 हो गई है। इसमें 165 लोगों की मौत हो चुकी है और 14,298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 3,266 लोग होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

मई माह में अब तक तीन बार एक दिन में कोरोना संक्रमित के आंकड़े 500 के पार जा चुके हैं। वहीं, रविवार को 543 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। जबकि, जटिया चिकित्सालय में दो महिला संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को बुलंदशहर में 92, खुर्जा में 43, सिकंदराबाद में 30, लखावटी में 28, पहासू में 22, जहांगीराबाद में 20, डिबाई व गुलावठी में 19-19, स्याना व अनूपशहर में 16-16, ऊंचागांव में 15, बीबीनगर व शिकारपुर में 12-12, अरनियां में आठ, दानपुर में पांच, धरपा में दो, अगौता निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एक से 16 मई तक संक्रमित, मौत और ठीक हुए मरीजों के आंकड़े
तारीख संक्रमित मौत ठीक हुए
एक मई 549 03 213
दो मई 209 00 133
तीन मई 295 01 285
चार मई 365 01 295
पांच मई 316 01 205
छह मई 445 03 602
सात मई 368 04 390
आठ मई 526 01 325
नौ मई 285 01 221
10 मई 286 01 359
11 मई 540 04 316
12 मई 372 02 341
13 मई 450 04 361
14 मई 267 01 502
15 मई 402 04 289
16 मई 360 02 543
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed