फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

डटकर करेंगे मुकाबला, नहीं मानेंगे हार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
corona
डटकर करेंगे मुकाबला, नहीं मानेंगे हार
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मी से लेकर चिकित्सक तक लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि उपचार नहीं कर सकते तो क्या हुआ साथियों का सहयोग करने के लिए उनके साथ अन्य कार्य कर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जो हार मानने की जगह डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। इनमें ऐसे कर्मी भी है जिन्होंने एक वर्ष पूर्व से छुट्टी भी नहीं ली है और साथियों के कोरोना संक्रमित आने पर भी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।
एक वर्ष पूर्व से नहीं ली छुट्टी
नगर के सिविल लाइन कालोनी निवासी मनीष गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2008 से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। गत वर्ष कोरोना संक्रमण शुरू होने पर विभाग में कार्य बढ़ने पर बिना किसी रुकावट के निरंतर कार्य कर रहे हैं। मनीष गुप्ता ने बताया कि वह एक वर्ष से अधिक समय तक निरंतर ड्यूटी पर आ रहे हैं। दिनभर काम करना पड़ता है और विभागीय अफसर और कर्मियों के अलावा कभी-कभी कार्यालय में बाहरी लोगों का भी आना-जाना रहने पर एहतियात बरत रहा हूं। यहां से घर जाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रहना पड़ता हैं। जो अब दिनचर्या में शामिल हो गया हैं। बताया कि इस दौरान एनएचएम में संविदा कर्मियों की सैलरी से लेकर अन्य कार्यों को कर रहे हैं। संविदा कर्मियों को समय से सैलरी मिल सके और विभाग के अन्य कार्य समय पर हो इसके लिए वह लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टाफ का मनोबल बना रहे, कर रहे लगातार ड्यूटी
जिला महिला अस्पताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत उमेश कुमार परिवार संग अस्पताल परिसर में रहे रहे हैं। बताया कि अस्पताल में कई कर्मी कोरोना संक्रमित आ चुके हैं, इसके बावजूद एहतियात बरतते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। बताया कि काफी समय से छुट्टी नहीं ली हैं। छुट्टी लेने से कई काम बढ़ जाएंगे और स्टाफ को सैलरी से लेकर अन्य कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ सकता हैं। कब किस चीज की जरूरत पड़ जाए इसके लिए ड्यूटी पर निरंतर आ रहा हूं। बताया कि गत माह पत्नी की अलीगढ़ में कोविड ड्यूटी के चलते बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश लेता मगर जिम्मेदारी बड़ी होने के चलते अवकाश नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान माह में भी नहीं ली छुट्टी
जिला महिला अस्पताल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर मो. तफसील नगर के भूड़ क्षेत्र का निवासी हैं। मो. तफसील का कहना है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के दौरान पवित्र माह रमजान शुरू हो गया था। इस दौरान रोजा रखने के साथ लगातार ड्यूटी की। जिससे इस महामारी में मेरा भी सहयोग हो सके। बताया कि डाटा ऑपरेटर के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी स्टाफ/विभाग का सहयोग करता रहता हूं। जिससे संबंधित को कार्य करने में राहत मिल सके। बताया कि हम यहां कोरोना संक्रमण रोगियों की सेवा के लिए घर से बाहर निकल रहे है आप लोगों घर के अंदर ही रहे जिससे संक्रमण का प्रभाव कम हो सके। घर से बाहर निकलते समय कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed