फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Continuing power crisis in over 300 villages

300 से ज्यादा गांवों में बिजली संकट जारी

Sun, 03 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Continuing power crisis in over 300 villages
गहराया बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
पहले से ही बिजली संकट झेल रहे लोगों की मुश्किलें बारिश ने और बढ़ा दी है। आंधी-बारिश के कारण पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था दो दिन बाद भी सामान्य नहीं हो सकी है। रुक-रुककर हो रही बारिश से मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। पोल और लाइनें ठीक नहीं होने से बिजलीघरों पर ब्रेेकडाउन की स्थिति है।
विज्ञापन


आंधी-बारिश के कारण जिले के करीब 300 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति दो दिन बाद भी ठप पड़ी हुई है। रुक-रुककर हो रही बारिश से मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। पोल और लाइनें टूटकर गिरी पड़ी हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पहासू, अरनिया, जहांगीराबाद, ऊंचागांव, नरसैना, बीबीनगर, बुगरासी, औरंगाबाद, जाड़ौल, शिकारपुर आदि क्षेत्रों की हैं। अभी भी सैकड़ों की संख्या में पोल और लाइनें टूटी हुई हैं। बिजली पोल और लाइनें टूटने से बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति है। अभी बिजली आपूर्ति सामान्य होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


एग्रीकल्चर लोड घटने से जनपद की बिजली डिमांड में काफी कमी आई है। करीब 200 से 250 मेगावाट तक एग्रीकल्चर लोड घटने से जिले की बिजली डिमांड महज 400 से 450 मेगावाट तक रह गई है। ट्रांसमिशन अफसरों का कहना है कि बारिश से धान को पर्याप्त पानी मिल गया है। इसके कारण अभी तीन से चार दिन तक किसानों को ट्यूबवेल चलाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान--- आंधी-बारिश के कारण गिरी बिजली लाइनों और खंभों को ठीक करने का काम चल रहा है। रुक-रुककर हो रही बारिश से दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि सोमवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

गों ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। लोगों ने बिजली अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि 24 घंटे में महज पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। रमजान में रोजेदारों को बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने वालों में हसमत अली, शाकिल मोहम्मद, अजमत सलमानी, सुनील कुमार, फिरोज सैफी, राजेश लोधी, सलमान, आरिफ मोहम्मद, मनोज कुमार रहे।


 पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तहसील बिजलीघर से जुड़े नगर के लेागों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जलभराव के चलते मरम्मत के कार्य में पावर कारपोरशन कर्मियों बाधा आ रही है।
बता दें कि शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से नाले किनारे की मिट्टी का कटाव होने से ग्राम शेरपुर, रजपुरा में नाले किनारे खड़े सात खंभे गिर गए थे। खंभों के गिरने से नगर के तहसील बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई।

जिससे तहसील क्षेत्र से जुड़े मोहल्लों एसडीएम कालोनी, झारखंडी, छासियावाड़ा, रिसालदारान, गद्दीवाड़ा में अंधेरा छा गया था। रात 12 बजे गुल हुई बिजली खुर्जा रोड बिजलीघर से वैकल्पिक व्यवस्था के बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे सुचारू हुई थी। रविवार को भी बारिश के चलते जलभराव हाने से खंभों को खड़े करने का कार्य नहीं हो सका। जेई प्रवेश गिरी ने बताया कि पानी निकालने का काम किया जा रहा है। मौसम ठीक रहा तो सोमवार को खंभों को खड़े करने का कार्य किया जाएगा।

40 गांवों की बिजली गुल, टेंसन फुल

खुर्जा (ब्यूरो)। अरनिया क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से ओसीबी फुंकने के कारण करीब 40 गांवों की बिजली गुल है। वहीं, गांवों में पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।

अरनिया बिजली घर में शुक्रवार सुबह ओसीबी फुंक गई थी। तभी से दशहरा, दशहरी, अरनिया, सुरजावली समेत करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। सबसे ज्यादा परेशानी रमजान माह में रोजा रखने वालों को हुई। उधर, बिजली कटौती के कारण गांव में चलने वाले वेल्डंग, आटा चक्की आदि लघु उद्योग भी बंद पडे़ हैं। इसे लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के कई ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंच गए और आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। एसडीओ जनार्दन यादव ने बताया कि ओसीबी को ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed