फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   constable deid

पुलिस लाइन गेट पर तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
constable deid
पुलिस लाइन गेट पर तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। हेड कांस्टेबल की बृहस्पतिवार को घर पर गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनके इंसास राइफल से चली है। घटना से तुरंत पहले ही वह पुलिस लाइन के गेट पर ड्यूटी करके घर लौटे थे। उनकी इंसास राइफल को कब्जे में ले लिया गया है। हादसा हुआ है या उन्होंने आत्महत्या की है, पुलिस यह जानने में जुटी है।
मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी ब्रजवीर सिंह (56) पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। दिसंबर 2021 में कानपुर देहात से स्थानांतरण होकर वह बुलंदशहर आए थे। वर्तमान में पुलिस लाइन के गेट पर लगने वाली गारद में उनकी तैनाती थी। वह अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन के समीप ही किराये के एक मकान में रह रहे थे। ड्यूटी करने के बाद दोपहर करीब दो बजे वह घर लौटे थे। घर पर उनकी पत्नी मुनेश देवी औैर चार वर्षीय पोता थे। वर्दी बदलने के बाद सरकारी इंसास राइफल लेकर कमरे में बैठे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी मुनेश देवी वहां पहुंचीं तो ब्रजवीर का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

शव देखकर मुनेश देवी की चीख निकल गई। मौके पर मकान मालिक समेत अन्य आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एएसपी शशांक सिंह और नगर कोतवाल संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इंसास राइफल को कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अभी वजह जानने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या और दुर्घटना दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed