{"_id":"57950a814f1c1b6106c4c2f9","slug":"computer-shop-in-a-raging-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंप्यूटर शॉप में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शॉप में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा स्थित कंप्यूटर शॉप में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आस पास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख इसकी सूचना दुकानदार और दमकल विभाग को दी। दुकान मालिक आनन फानन में दुकान पर पहुंचे और दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मोहल्ला मदरसा में मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद शरीफ जिग्मा कंप्यूटर्स के नाम से दुकान करते हैं। शनिवार शाम दुकान बंद करके घर चले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे आरिफ के भाई आसिफ ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने 101 नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने इसकी सूचना नगर कोतवाल आरके सिंह को दी। कोतवाल ने वायरलेस से दमकल विभाग को मैसेज दिया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
तब तक दुकान में रखे कंप्यूटर, टीएफटी, सीपीयू, कीबोर्ड, प्रिंटर और फर्नीचर समेत कंप्यूटर के पार्ट्स जलकर राख हो गए। मोहम्मद आरिफ के मुताबिक शॉट सर्किट से दुकान में लगी आगे से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।