फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Compensation, increase, ground

‘मुआवजा बढ़े तभी किसान देंगे जमीन’

Fri, 17 Jun 2016 10:48 PM IST
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Compensation, increase, ground
रूपये - फोटो : ब्यूरो
वाजिब मुआवजे की मांग कर विधायक सिकंदराबाद ने केंद्र सरकार की डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर योजना का रास्ता रोक दिया है। योजना के लिए अधिग्रहित की गई 18 गांवों की जमीनों में विधायक विमला सोलंकी की कृषि भूमि भी शामिल है।
विज्ञापन


किसान यमुना एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। विधायक ने एलान किया है कि रेलवे को मुआवजा बढ़ाना होगा। ऐसा नहीं होने से किसान जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन

रेलवे अफसर और विधायक  के दरम्यान अब तक तीन चरणों की वार्ता हो चुकी है। तीसरे चरण की वार्ता में भी कोई नजीता नहीं निकला।

विधायक विमला सोलंकी का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर दो हजार रुपये मीटर से भी अधिक किसानों को मुआवजा दिया गया है। यमुना एक्सेप्रस-वे से चोला क्षेत्र की दूरी ज्यादा नहीं है। ऐसे में यहां किसानों को कम मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कलंदर गढ़ी, सिकंदरपुर, समसपुर, कमालपुर, खबरा, खानपुर, कादिरपुर, नगला बंसी, वैर, बादशाहपुर, निठारी, भौरा, रौनी,अरनिया-कमालपुर, फतहपुर उर्फ कमरंदपुर, गांगरौल, फतहपुर जादों, अरोड़ा गांव की जमीन अभी तक अधिग्रहित की गई है इसमें विधायक विमला सोलंकी की गांव खानपुर में जमीन अधिग्रहित की गई थी। 


250 से 450 रुपये मिला मुआवजा
किसानों को कहना है कि रेलवे ने 250 से 450 रुपये मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया। आज एक मीटर कपड़े कीमत 250 रुपये से कहीं ज्यादा हो गई है।

जब तक वाजिब मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक किसान जमीन से कब्जा नहीं छोड़ेंगे। रेलवे का मुआवजा निर्धारण का आधार गलत है।  - विमला सोलंकी, विधायक, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed