फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Commisioner take action on three officer

तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 10 Nov 2015 11:26 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 10 Nov 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
Commisioner take action on three officer

विभागीय कार्यों की खराब स्थिति पर संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक उद्यान एवं हाथरस के आरईएस के अधिशासी अभियंता नप गए हैं। कमिश्नर ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी है। बगैर सूचना मंडलीय समीक्षा बैठक में न आने पर वन संरक्षक एवं अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

मंडलायुक्त आयुक्त चंद्रकांत ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा आसरा योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उप नगर आयुक्त को अपेक्षित सुधारात्मक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने डीएम, सीडीओ एवं मंडलीय अधिकारियों को विकास योजनाओं के वित्तीय व भौतिक लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि सभी विभागों का प्रदर्शन स्टेट एवरेज अथवा राज्य मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में खराब ट्रांसफॉर्मरों को 72 घंटे में बदलने, लोहिया ग्रामीण आवासों की गुणवत्ता परखने तथा शिकायत पाए जाने पर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई के निर्देश भी दिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत चोरी की रोकथाम ,आशाओं का नियमित भुगतान, संस्थागत प्रसव की प्रगति में अपेक्षित सुधार तथा नाबार्ड द्वारा प्रायोजित पौधारोपण कार्य में हुई अनियमितता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।  आधार कार्ड बनाने में पिछड़ने पर अलीगढ़, कासगंज के अफसरों को सुधार को कहा। 


मंडल के जनपदों को फोरलेन मार्गों से जोडे़ जाने, नहरों की सिल्ट सफाई, जननी सुरक्षा योजना, राजपोषण योजना तथा श्रम विभाग की लेबरसेस एवं हितकारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डा. बलकार सिंह, डीएम कासगंज विजेंद्र पांडियन, डीएम हाथरस अबरार अहमद समेत अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज के सीडीआे मौजूद थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed