फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cold waves

चली शीतलहर, चार डिग्री गिरा रात का तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
cold waves
चली शीतलहर, चार डिग्री गिरा रात का तापमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप के साथ ठंडी हवा तेज हो गई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। दोपहर के बाद अचानक फिर बादल छा गए। शाम तक हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आ गई है। मौसम वैज्ञानिक नौ जनवरी तक गर्जना के साथ बारिश की संभावना जता रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 97 फीसदी रही और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब ठंडी हवा तेज होगी। इससे घना कोहरा व शीतलहर की संभावना बढ़ गई है। एक-दो दिन में ठंड में बढ़ोतरी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हवा की रफ्तार में और इजाफा होगा। संभावना है कि हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी और आद्रता भी 90 फीसदी से अधिक होगी। नौ जनवरी तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आलू व टमाटर में झुलसा रोग की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र की फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रीशु सिंह ने बारिश और मौसम खराब होने पर पाले वाला मौसम होने की संभावना जताई है। इससे आलू और टमाटर की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। इस पर किसानों को नजर रखने की जरूरत है। ऐसे में खेत में बहुत ज्यादा पानी न लगाएं, लेकिन नमी बनाए रखें। इस रोग से पत्तियों पर हल्के भूरे या काले रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। रोग से फसल को बचाने के लिए किसान पेस्टीसाइड का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका वह केंद्र के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल, पानी के लिए लोग रहे परेशान
बुगरासी। बारिश शुरू होते ही बुधवार को पूरी रात बिजली नहीं रही। इससे लोग बृहस्पतिवार की सुबह पानी के लिए परेशान रहे। सुबह लगभग 10 बजे बिजली आई। अशोक कुमार, गौरव कुमार, दानिश अहमद, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि जब भी हल्की बारिश शुरू होती है तभी विद्युत उपकेंद्र को बंद कर दिया जाता है। लाइट नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी पानी की होती है।
सर्दी की बारिश से किसानों में खुशी की लहर
खुर्जा। दिसंबर माह में बारिश होने से किसान काफी खुश हैं। हालांकि कड़ाके की सर्दी में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है लेकिन ये बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभप्रद बताई जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि इस सप्ताह की बारिश से गेहूं की उपज बढ़ेगी।

ग्रामीणों ने बताया सर्दियों में हवाओं में प्रदूषण और नाइट्रोजन के तत्व मौजूद रहते हैं। ये नाइट्रोजन के तत्व बारिश की बूंदों में घुलनशील रहते हैं। ये बारिश सामान्य लोगों के लिए काफी नुकसानदायक होती है लेकिन फसल की दृष्टि से ये काफी फायदेमंद होती है। गेहूं की फसल में खाद और किटनाशक दवाओं में नाइट्रोजन की आवश्यकता रहती है। इससे फसल तेजी से पकती है। बारिश होने पर प्राकृतिक तौर पर हवा में मौजूद नाइट्रोजन फसल को मिल जाता है। इससे खेतों में सभी जगह पानी भी मिल जाता है। गेहूं और सरसों की फसल कम तापमान में ही तैयार हो पाती है। बारिश के साथ वातावरण में सर्दी बढ़ गई और तापमान बढ़ गया है। इससे फसल को काफी लाभ मिलेगा।
1. बारिश में घुलनशील तत्व लाभप्रद
गेहूं की फसल के लिए बारिश में घुलनशील तत्व लाभप्रद रहते हैं। बारिश का पानी सीधा मिट्टी में घुलता है तो फसल के लिए ठीक रहता है।
- अनुज राजपूत, निवासी मोहद्दिनपुर गांव
2. फसल की उपज बढ़ने की उम्मीद
सरसों और गेहूं की फसल न्यूनतम तापमान में तैयार होती है। इस सप्ताह में बारिश होने से तापमान में कमी हो सकती है। इससे फसल की उपज बढ़ने की उम्मीद है।
- प्रशांत चौधरी, गांव बगराई प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed